समाजसेवियों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा पत्र - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Tuesday, 21 March 2023

समाजसेवियों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

समाजसेवियों ने सभी देशवासियों से 23/3/2023/को बलिदान दिवस मनाने की अपील



माधौगंज हरदोई नगर पंचायत कुरसठ निवासी समाजसेवी जगदीश प्रसाद त्यागी व रत्नेश मोहन ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर बलियान दिवस मनाने की अपील करते हुए कहा कि हम दोनों अधोहस्ताझरी आप का ध्यान एक अति ज्वलंत विस्मरित कटुसत्य की ओर आकर्षित करना चाहते हैं की स्वतंत्रता प्राप्त के 75 वर्ष अर्थात स्वतंत्रता की रजत जयंती आज आने पर भी जिसकी अनदेखी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार की जा रही है आपकी सरकार द्वारा नेशनल वर मेमोरियल की स्थापना कर 25942 सेना के शहीद अधिकारियों व सेनानियों की सुनहरे रंग की नेम प्लेटें व प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं जो कि एक सराहनीय कदम है और उसकी प्रशंसा समस्त भारतीय कर रहे हैं परंतु देश के स्वतंत्र युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अब भी उस महान सम्मान से वंचित हैं जिसके प्रथम दृष्टया वही अधिकारी थे यह विडंबना ही है कि आप जैसी निर्भीक समान भाव रखने वाली दलीय, जाति, वर्गीय, भावना से ऊपर जीवन यापन करने वाली राष्ट्र प्रेमी महिला के कार्यकाल में भी ऐसा हो रहा है फिर भी आखिर अब तक एक ऐसा विश्व स्तरीय स्मारक स्वतंत्रता सेनानियों की यादगार में क्यों नहीं बना जो कि विश्व पटल पर दृष्टिगोचर हो कृपया देखिए रूस में रेड स्क्वायर, यूक्रेन में इंडिपेंडेंट स्क्वायर, अपन में यस पुणे श्राइन स्क्वायर आज भी अपनी क्रांति व स्वतंत्रता की गवाही दे रहे हैं परंतु आज भी भारत में स्वतंत्रता संग्राम की यशोगाथा बिखेरने वाले कोई भी स्क्वायर नहीं दिखते हैं हम दोनों ही नहीं पूरा देश पूछ रहा है कि आखिर ऐसा कब बनेगा स्क्वायर जो विश्व स्तर पर शहीदों की कीर्ति को कौमुदी बिखेरेगा तथा या भी आवश्यकता है कि कब स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस की तरह वीर अमर शहीदों का बलिदान दिवस मनाकर जाने-अनजाने स्वतंत्रता सेनानियों व राष्ट्रहित में अपने प्राणों को हंसकर देश पर निछावर करने वाले वीर अमर सपूतों को 2 मिनट का मौन रहकर संपूर्ण भारत वासी श्रद्धांजलि प्रदान करेंगे मुझे विश्वास है कि आप द्वारा भारत सरकार के उच्च पदों पर आसीन जननायकों व अधिकारियों को इस संबंध में आदेश करेंगे कि अपने देश में भी सभी देशों की तरह एक बलिदान दिवस मनाया जाए तथा एक ऐसे स्क्वायर की संरचना की जाए जिसमें विश्व में सबसे ऊंची भारत माता की प्रतिमा स्थापित हो तथा शहीद स्तंभ भी ऐसा हो जो विश्व में अभी तक किसी राष्ट्र ने स्थापित न किया हो शहीद स्क्वायर भी ऐसा लंबा चौड़ा निर्मित किया जाए जिसमें करोड़ों व्यक्ति संगठित होकर एक साथ एक ही जगह पर खड़े होकर और एक ही तारीख को अपने अमर शहीदों को नमन कर सकें अंत में हम दोनों आपके हस्तलिखित का इंतजार करेंगे कि आपने अपनी देशभक्ति का परिचय देकर हमारे आवेदन पर क्या कार्रवाई की इसी के साथ उन्होंने सभी सम्मानित देशवासियों व क्षेत्रवासियों ,नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि 23/ 3 /2023 सायं 5 बजे बलिदान दिवस के रूप में मनाकर अपने वीर सपूतों को दीप दान करें



हरदोई से अजय कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन