बहुरूपिया पत्रकार ने कर दिया ऐसा जुबानी जादू पीड़ित महिला के पति पर सवार हुआ तूफानी जिन्न...
पीड़ित पत्नी को जिस घर में लक्ष्मी रूप में ब्याह कर लाया उस घर नहीं देलही ले जाने को तैयार..
बता दें शोहिता पुत्री रामनरेश निवासी बिजगवा थाना बेहटा गोकुल ने दिनांक 13 मार्च 2023 को महिला थाना सदर में अपने पति नीरज व ससुर के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया था।प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए महिला कोतवाल राम सुखारी सिंह ने 16 मार्च 2023 को दोनों पक्षों को कोतवाली महिला सदर बुलाया था,दोनों पक्षों की आपसी बातों को सुनकर नतीजा सुलह समझौता पर आ गया और दोनों पक्षों ने हां मैं सहमति भी कर ली थी, सुलहनामा पर आपसी सहमति के अनुसार हस्ताक्षर भी कर दिए थे,उसी समय तथाकथित पत्रकार राम लखन गौतम मौके पर आए और महिला थाना से नीरज को बाहर बुला ले गए,उसके बाद जब नीरज अंदर आया और बात बदलते अंदाज में कहने लगा मैं अपनी पत्नी को यहां से सीधे देलही ले जाऊंगा ,घर नहीं ले जाऊंगा अगर मेरी पत्नी को मेरे साथ चलना ही है तो सीधे देलही चले,इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि मेरी लडकी को पहले घर ले जाओ इस बात को लेकर महिला कोतवाल राम सुखारी सिंह ने भी पति नीरज से कहा लड़की को एक-दो दिन के लिए घर ले जाओ,उसके बाद देलही लेकर चले जाना किंतु पीड़िता का पति नीरज तथाकथित पत्रकार की बातों में आकर अपनी जिद पर अड़ा रहा। इस जुबानी क्लेश के बीच लड़की के पिता ने कहा अगर सीधे देलही ले जाओगे तो मेरी लड़की को कुछ हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ?इस बात को लेकर पति नीरज बहुत ही अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगा,महिला कोतवाली में बैठे मौजूद लोगों ने भी उसको समझाया लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी ऐसा प्रतीत हो रहा था कि तथा कथित पत्रकार राम लखन गौतम ने उस पर कोई जादू कर दिया हो,पति नीरज पर सिर्फ एक ही बात का सवार था जिन्न कि पत्नी को ले जायेगा तो देलही, जब पति नीरज महिला थाना से बाहर आया तो महिला कोतवाल राम सुखारी पर दबाव बनाने के लिए तथा कथित पत्रकार राम लखन गौतम ने उसके महिला कोतवाल के खिलाफ़ साजिशन वीडियो बनाते हुए कोतवाल राम सुखारी पर ₹20000 मांगे जाने और थप्पड़ मारने का मनगढ़ंत आरोप लगा कर सोशल मीडिया पर खबर प्रकाशित कर दी,इस बात को लेकर मीडिया कर्मियो द्वारा जब उसकी पत्नी शोहीता से जानकारी जुटाई गई तो पीड़िता ने बताया जो महिला कोतवाल पर आरोप लगे हैं वह सब निराधार और झूठे हैं अगर हम पति नीरज के साथ सीधे देलही चले गए और वहां मेरी जान माल को कोई खतरा हुआ तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ?पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई कि जिस तथाकथित पत्रकार के द्वारा मेरा घर उजाड़ जा रहा है उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए और मेरे पति नीरज और ससुर के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाए जिससे किसी अन्य बेटी की जिंदगी बर्बाद ना हो।
यहां पर तथा कथित पत्रकार का तानाशाही रवैया साफ झलक गया है,पति पत्नी के रिश्ते को भी तोड़ दिया गया,संभ्रांत लोग एक लड़की का रिश्ता जोड़ने का प्रयास करते हैं यहां तथा कथित पत्रकार के द्वारा तोड़ दिया जाता है ऐसे पत्रकारों की वजह से पूरे समाज के पत्रकारों की छवि धूमिल होती है,आरोप ऐसे पत्रकारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है,कि मेरा घर बस रहा था तथा कथित पत्रकार राम लखन गौतम की वजह से मेरा घर टूट रहा है साहब मेरा घर टूटने से बचा लीजिए पता नहीं तथा कथित पत्रकार को क्या मिल जाएगा मेरा घर तोड़ने से उसको क्या फायदा हो रहा है?साहब हमारा बसा बसाया घर बचा लीजिए
हरदोई से अजय कुमार की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment