आपको बतादें हाथरस में आगमन पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने विकासखंड सासनी के ग्राम पंचायत सलेमपुर में अमृत सरोवर का लोकार्पण फीता काटकर एवं मंत्रोच्चारण व विधि विधान पूर्वक कर किया जिलाधिकारी अर्चना वर्मा, पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय तथा मुख्य विकास अधिकारी ने मंत्री जी तथा विधायकगणों का बुके देकर स्वागत किया मंत्री जी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है उन्होंने कहा कि इन सरोवरों को बहुउद्देश्यीय स्वरूप में बनाया जाएगा मानव जीवन का आधार जल है लेकिन धीरे-धीरे करके जलस्तर कम होता जा रहा है अतः जल स्तर को सामान्य बनाए रखने के लिए पूर्व में बने हुये तालाबों की सफाई भी कराई जाये तथा गांवों में जल निकासी का पानी भी तालाबों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए जिससे जनपद के भूगर्भ जल का संरक्षण व संवर्धन हो सके मंत्री जी ने मनरेगा के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों को माला पहनाकर एवं उपहार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जल संरक्षण हेतु भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना के तहत जनपद की 75 ग्राम पंचायतों में 75 अमृत सरोवर का निर्माण कराया जायेगा, जहाँ पर तालाब हैं, उन्हीं तालाबों का इस योजना के तहत जीर्णोद्धार कराया जायेगा तथा जहाँ पर बड़ा तालाब नहीं है वहाँ पर नये तालाब का निर्माण अमृत सरोवर के रूप में किया जायेगा उन्होंने बताया कि इस तालाब का क्षेत्रफल 1.2 हेक्टेयर है अमृत सरोवर पर महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी अधिनियम के तहत कार्य कराया गया है जिसमें 4231 मानव दिवस सृजित हुये एवं 1410 परिवारों को रोजगार प्राप्त हुआ अमृत सरोवर की कुल प्राक्कलन लागत 34.09 लाख है तथा 9.77 लाख श्रमांश तथा 6.046 लाख सामग्री पर व्यय किया गया सरोवर के चारो तरफ टहलने के लिये पाथवे का निर्माण, बैठने के लिये बैंच का निर्माण, इनलैट, आउटलैट, वृक्षारोपण एवं गेट निर्माण कार्य किया गया है अमृत सरोवर में 10000 क्यूविक लीटर पानी भरने की क्षमता है जिससे आस-पास के करीब 25 किसानों को सिंचाई के लिये पर्याप्त पानी मिल सकेगा इस अवसर पर विधायक सि0राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, भूतपूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र, डी0सी0 मनरेगा, उप जिलाधिकारी सासनी अंजली गंगवार, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।
Advt
Monday, 13 March 2023
Home
accident
covid-19
crime
economy
education
entertainment
Home
horoscope
india
lifestyle
politics
sports
technology
uttar-pradesh
weather
world
उत्तर प्रदेश
हाथरस: सलेमपुर में राज्य मंत्री असीम अरुण ने अमृत सरोवर का फीता काटकर किया लोकार्पण
हाथरस: सलेमपुर में राज्य मंत्री असीम अरुण ने अमृत सरोवर का फीता काटकर किया लोकार्पण
Tags
# accident
# covid-19
# crime
# economy
# education
# entertainment
# Home
# horoscope
# india
# lifestyle
# politics
# sports
# technology
# uttar-pradesh
# weather
# world
# उत्तर प्रदेश
About लाइव समाचार 18 न्यूज़
उत्तर प्रदेश
Tags
accident,
covid-19,
crime,
economy,
education,
entertainment,
Home,
horoscope,
india,
lifestyle,
politics,
sports,
technology,
uttar-pradesh,
weather,
world,
उत्तर प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
3';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
विज्ञापन
Author Details
भारत के सभी प्रदेशों में प्रकाशित होने वाला वेब और यूट्यूब चैनल

No comments:
Post a Comment