जिलाधिकारी से शिकायत करने पर नगर निगम के वाटर वर्क्स इंजीनियर ने इसे प्रतिष्ठा का विषय बनाया
जिन घरों में पानी की दिक्कत के चलते ट्यूबवेल बना उधर की लाइन को नह जुड़वाया ट्यूबवेल से
जिलाधिकारी से शिकायत करने पर जेई नाराज ,बनाया प्रतिष्ठा का विषय, नही जुड़वा रहा कनेक्शन
जिन घरोमे भरपूर पानी आ रहा है उन्ही से पूछ ताछ कर पार्षद और जेई औपचारिकता पूरी कर लेते हैं
*प्रयागराज:1/3/2023*
प्रयागराज में नगर निगम के जेई की शिकायत जिलाधिकारी से करना दारागंज मुहल्ले के कुछ घरो के लिए परेशानी का सबब बन गया। जेई ने नाराज होकर उस तरफ की पाइप लाइन को नए बनाये गए ट्यूबवेल से नही जुड़वाया जहा पानी की अत्यधिक परेशानी है।लॉग घण्टो पानी का इंतज़ार करते रहते है।
मामला कुछ इस प्रकार है।दारागंज मुहल्ले की एक गली जहां पुराना मोती महल भी है उसके आस पास के अनेक घरोमे पुरानी पाइप लाइन से कुछ समय के लिए थोड़ा बहुत पानी मिल जाता था जिसके चलते उन घरों की समस्या दूर करने के लिए विधायक और महापौर व सांसद जी के प्रयास से नया ट्यूबवेल बनवाया गया।
लेकिन दुखद बात यह है कि वाटरवर्क्स नगर निगम प्रयागराज के दारागंज क्षेत्र का एक जेई ने जानबूझकर
नए बने ट्यूबवेल के पानी का कनेक्शन उस तरफ की पुरानी पाइप लाइन में करवा दिया जिन घरो में पहले से भरपूर पानी आ रहा था। अब ट्यूबवेल का पानी भी उसमे जोड़ देने से उन घरों में ऊपर तक पानी आराम से जा रहा है जिन घरों में पानी का भारी संकट चल रहा है और जहा के लिए यह ट्यूबवेल बनवाया गया उधर की पाइप में ट्यूबवेल से आनेवाले पाइप का कनेक्शन नही किया गया नतीज अनेक घरो अनेक घरो में आज भी पानी की गम्भीर समस्या है।
*नव निर्मित ट्यूबवेल के पाइप लाइन को उधर कनेक्ट दिया जिधर पहले से पर्याप्त पानी आ रहा था और जहा जेई के चहेते रहते है और अब ट्यूबवेल से आने वाले पाइप का कनेक्शन भी हो जाने से उन घरोमे दूसरी मंजिल तक पानी चढ़ने लगा है*
*लेकिन जिन घरों में पानी की समस्या थी वे आज भी उसी पुराने पाइप लाइन से थोड़ा बहुत पानी पाकर जीवित है जिसके लिए उन्हें बहुत इंतजार करना पड़ता है।*
*जेईऔर पार्षद औपचारीकता पूरी कर लौटे*
*उन्ही घरो में पूछताछ किया जहा पर्याप्त पानी आता है*
इसकी शिकायत जिलाधिकारी प्रयागराज से किये जाने पर दिखावे के लिए एक दिन जेई ने दो लेबर और एक पम्प ऑपरेटर को भेजा लेकिन वे गलत जगह गड्ढा खोदकर यह बोलकर लौट गए कि पाइप नही मिला कल आकर सही जगह गड्ढा खोदकर पाइप जोड़ेंगे
*दुबारा वे लोग नही आये*
जिलाधिकारी से शिकायत किये जाने के कारण जेई वाटर वर्क्स नगर निगम एसपी सिंह ने इसे प्रतिष्ठा का विषय बना लिया और अब वे इस बात पर अड़ गए है कि इस तरफ की पाइप लाइन जुड़ने न पाये
*नाराजगी के कारण नही जुड़वाएँगे उन घरों से ट्यूबवेल के पाइप का कनेक्शन जहा बहुत परेशानी है*
आज 20 दिन हो गए दुबारा वे नही आये। फिर जिलाधिकारी महोदय तक बात पहुचाने पर जेई और पार्षद आये तथा *उन्ही लोगो से पानी की बाबत जानकारी जानबूझकर किया जिनके घर मे ट्यूबवेल के पानीका पाइप जुड़ा है और दूसरी मंजिल तक पानी उन्हें मिल रहा है*
*जिन घरों के लोग पानी के लिए परेशान है उनसे बात नही किया*
स्थानीय परेशान लोग श्रीकांत पौराणिक(टिन्नी)राजकुमार मिश्र, मुन्नी लाल निषाद, शेखर निषाद, सन्तोष मिश्र, श्याम जी यादव लाल जी यादव,आशीष कुमार धर्मा चौबे आदि से जान बूझकर न कोई मिला न किसी ने उनकी तकलीफ पूछी बस अपने खास लोगो से जानकारी लेकर औपचारिकता पूरी कर ली।
जेई से बात करने पर वे तरह तरह के बहाने बनाते है।ताज्जुब है सरकारी कार्य मे पानी जैसी जीवन रक्षा से जुड़ी समस्या को यह अपनी निजी खुन्नस के चलते उसका निदान न करवाकर उल्टे क्षेत्रवासियों पर रॉब गालिब करते है।उनका तकियाकलाम है लिखने पढ़ने से या चार आदमियो की भीड़ लग जाने से मेरा कुछ नही बिगड़ेगा।शायद वे भूल गए है कि यूपी में मा0 योगी आदित्यनाथ जी का राज्य है।
काम न करने पर शिकायत हुई और शिकायत उपर तक करने के कारण जेई वाटर वर्क्स(एसपी सिंह) नगर निगम प्रयागराज चिढ़ गए है और उन घरो तक ट्यूबवेल का पानी नही पहुचने देने के लिए अड़े है और कनेक्शन नही करवा रहे हैजहॉ पानी की बहुत अधिक समस्या है।
स्थानीय लोगो मे बहुत रोष व्याप्त है कुछ लोगो के अनुसार जेई चाहते है कि उनके चहेतो के यहां ऊपर मन्जोल तक पानी जाता रहे उस पाइप लाइन का पानी कही और बटने न पाए।
यह अत्यंत दुखद है किअब पानी पर भी धाधागर्दी उनके द्वारा की जा रही है जो निश्चय ही सरकार के विकास कार्यो में रोड़ा बनने का अहम कारण बन रहा है।
अगर ट्यूबवेल से आये पाइप को पुरानी पाइप लाइन से जुड़वा दिया जाय (जिस तरह दूसरी साइड में ट्यूबवेल के पाइप को पुरानी लाइन से जोड़ा गया है) तो मात्र
मात्र 5 फिट पाइप का खर्च आएग्स फिर भी यह लोग इसे अपने इंटरेस्ट में नही जुड़वा रहे है।
जानकारी के अनुसार इस समस्या के निवारण हेतु स्थानीय लोग माननीय मुख्यमंत्री महोदय के यहां लखनऊ जाने वाले है।

No comments:
Post a Comment