💐६ मार्च २०२३ राशिफल-सोमवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि है,विक्रम संवत-२०७९-राहु-८:१५ AM से ९:४३ AM तक है,चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा,सूर्य कुंभ राशि पर है।
🌺सत्य प्रकाश शर्मा🌺
🐠मेष:-ॐ बुं बुधाय नम:।
उत्साह उमंग से कार्य करेंगे,महत्वपूर्ण विषयों को आगे बढ़ाएंगे,लक्ष्य पर फोकस रहेगा,विविध गतिविधियों में आगे रहेंगे,स्पर्धा को बढ़ावा देंगे,वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा,सफलता अर्जित होगी,धनार्जन सुगम होगा,अपनी चुनौतियों को पार कर लेगें,स्वेच्छा से काम करने पर आपको अपने भीतर बहुत खुशी महसूस होगी,आपको थोडा़ शांत रहने की जरूरत है,क्योंकि आप परेशान रहेंगे,हो सकता है कि आप व्यक्तिगत कठिनाइयों से गुज़र रहे हों,लेकिन तुरंत निष्कर्ष पर न पहुँचें अपना संयम रखें,और सब कुछ अपने आप हो जाएगा,पठन-पाठन में मन लगेगा,यात्रा की योजना बन सकती है।
🐠वृष:-ॐ सों सोमाय नम:।
संबंधियों के साथ खुशियां साझा करेंगे,आवश्यक कार्यां पर फोकस बढ़ाएंगे,मेलजोल की भावना बढ़ेगी,अतिथि आगमन संभव है,व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन बना रहेगा,प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी,आप अपने काम में बहुत मेहनत करते हैं,यदि कोई परियोजना शुरू करते हैं,तो इस बात की प्रबल संभावना है कि आप इसे पूरा करेंगे और बाधाओं का सामना करने का साहस रखेंगे,निवेश कर सकते हैं,वाणी पर नियंत्रण रखें,किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है,जोखिम व जमानत के कार्य टालें,पारिवार में वृद्धि होगी,हर्ष आनंद के क्षण निर्मित होंगे।
🐠मिथुन:-ॐ रां राहवे नम:।
प्रयास सफल रहेंगे,सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है,व्यवसाय ठीक चलेगा,मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा,प्रसन्नता रहेगी,जल्दबाजी न करें,परिवार के किसी करीबी सदस्य के साथ पार्टनशीप में काम शुरू कर सकते है,शुक्र आपके लिए काम कर रहा है,अपने साथी के साथ रोमांटिक सैर पर जा सकते हैं,आपके संबंध को बाहरी प्रभावों से बचाना होगा,आपके आगे एक चुनौतीपूर्ण दिन हैधीरज समस्याओं में से एक है जिनसे आपको निपटना होगा,धन का निवेश न करें,शत्रु नतमस्तक होंगे,सफलता पाएंगे,सुलह सामंजस्य बनाए रखेंगे,कार्यशैली प्रभावी रहेगी,आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे,महत्वपूर्ण कार्यां से जुड़ सकते हैं,दान धर्म बढ़ाएंगे,संस्कार सभ्यता बल पाएंगे,संपर्क क्षेत्र बड़ा होगा।
🐠कर्क:-ॐ रां राहवे नम:।
शुभ समाचार मिलेंगे,आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे,सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है,व्यवसाय ठीक चलेगा,कार्यस्थल पर आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें,आप लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं,हिम्मत मत हारो इसके जल्द ही सफल होने की प्रबल संभावना है,वित्तीय क्षेत्र का लेन-देन अभी करना बुद्धिमानी हो सकती है,आपका जीवन फलता-फूलता रहेगा,लेन-देन में सावधानी रखें,पारिवारिक गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे,धन संपत्ति के प्रयासों में सक्रियता रखेंगे,आत्मविश्वास से बात रखेंगे,परिवार में समय देंगे।
🐠सिंह:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।
हर्ष आनंद के पल निर्मित होंगे,संबंधियों के साथ खुशियां बांटेंगे,अनुकूलता बनी रहेगी,रचनात्मक कार्यां से जुड़ेंगे. सुख सौख्य में वृद्धि होगी,अप्रत्याशित लाभ हो सकता है,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे,कोई समस्या से छुटकारा मिल सकता है,आय में वृद्धि होगी,प्रसन्नता में वृद्धि होगी,पारिवारिक चिंता बनी रहेगी,अपनी भावनाओं को अपने कार्यों पर हावी होने दें,आपके मित्र का अंदाज़ आपको सरप्राइज़ कर देगा,किसी भी बड़े समूह के साथ बातचीत या बड़े सम्मेलन में भाग लेने से बचें,एक समय में केवल एक ही चीज़ पर ध्यान केंद्रित करें,पारिवारिक मेलजोल में इस बात का ध्यान रखें कि किसी से बहस न करें,प्रतिभा प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे।
🐠कन्या:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
आर्थिक मामलों में सजग रहेंगे,निवेश कार्यां में रुचि बनाए रखेंगे,आर्थिक अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी,करियर व्यापार में धैर्य बनाए रहेंरिश्तों में संपर्क संवाद बेहतर होगा,मामले लंबित रह सकते हैं,विनम्रता बनाए रहेंगे,आर्थिक मामलों में सजग रहेंगे,खर्च पर नियंत्रण बढ़ाएंगे,घर-बाहर सहयोग मिलेगा,नई परिस्थितियों से अभ्यस्त होना थोड़ा मुश्किल होगा,चिड़चिड़े और परेशान होने से बेहतर है कि शांत रहे,यदि आप रचनात्मक बनना चाहते हैं,तो परिष्कृत तकनीक के बजाय अपनी कल्पना का प्रयोग करें,अच्छे माहौल को बढ़ावा देने के लिए सहकर्मियों को आमंत्रित कर सकते हैं,अपने दोस्तों के लिए सहानुभूति रखें,आपके और आपके घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे का समाधान होगा,अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।
🐠तुला:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
प्रयास सफल रहेंगे,सभी क्षेत्रों में उन्नति और विकास की राह बनी रहेगी,सक्रियता दिखाएंगे,इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे,लाभ संवार बनाए रखेंगे,महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी,आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं,व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा,प्रेम में अनुकूलता रहेगी,वस्तुएं संभालकर रखें,वरिष्ठजन सहयोग करेंगे,आपके धन और सफलता से ईर्ष्या करेंगे,सकारात्मक प्रगति आज व्यावहारिक स्तर पर आपकी मदद करेगी,अधिक प्रयास करने होंगे,मसलों पर सहयोग बना रहेगा और काफी समय से मंद पड़े कार्य समाप्त होंगे,बकाया वसूली हो सकती है,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
🐠वृश्चिक:-ॐ बुं बुधाय नम:।
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,सहयोग मिलेगा,कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है,समय का लाभ लें,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,बाधा आ सकती है,आपको अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए,समय अनुकूल है,शारीरिक और आर्थिक रूप से आगे बढ़ने का एक शानदार अवसर है,जल्द ही आपको कोई नया और अच्छा काम मिल सकता है,नई आर्थिक नीति बनेगी,कार्यप्रणाली में सुधार होगा,सकारात्मक एवं सहयोगी व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे,प्रबंधन प्रशासन के प्रति समर्पित रहेंगे,आर्थिक मामले पक्ष में बनेंगे,रचनात्मक सोच रहेगी।
🐠धनु:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।
लाभ बढ़त पर बना रहेगा,आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी,सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे,व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बनेगा,कार्य अनुकूल होंगे,पूजा-पाठ में मन लगेगा,लाभ के अवसर हाथ आएंगे,व्यवसाय ठीक चलेगा,सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है,पारिवारिक सहयोग मिलेगा,व्यावसायिक क्षेत्र पर आप जिस काम की शुरुआत करने जा रहे हैं,उसमें आपकी जीत होगी,जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा,आपको रोजगार की रेखा से जुड़े पहलुओं पर काम करना संभव होगा,काम का विरोध होगा।
🐠मकर:-ॐ सों सोमाय नम:।
व्यक्तिगत कार्य प्रभावित रहेंगे,साझीदारों का सहयोग रहेगा,चर्चाओं में सक्रियता दिखाएंगे,निजी मामलों में रुचि रखेंगे,मेहनत से लक्ष्य साधेंगे,प्रतिनिधि सहयोग करेंगे,अपने सलाहकार से सहायता मिलेगी,किसी व्यक्ति की वजह से आपका माहौल खुशनुमा हो जाएगा,आपका विजय दिवस होने वाला है,आप लगभग निश्चित रूप से जीतने वाले हैं,सुनिश्चित करें कि आप जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें,आर्थिक स्थिति को लेकर आपको अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे,आज धन का निवेश न करें,अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है,कीमती वस्तुएं संभालकर रखें,जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🐠कुंभ:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
समय में सुधार आयेगा,योजनानुसार कार्य करेंगे,लाभ बेहतर बना रहेगा,लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे,विविध मामलों में गति आएगी,बड़ा सोचेंगे,कार्य मनोनुकूल रहेंगे,जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा,प्रसन्नता रहेगी,मातहतों से संबंध सुधरेंगे,व्यवसाय ठीक चलेगा,धन प्राप्ति सुगम होगी,दिन भौतिक सुख-सुविधाओं से भरा रहेगा,आपका जीवन भी आपको आनंदित करेगा,सार्वजनिक रूप से सतर्क रहें क्योंकि अन्य लोग आपकी उपलब्धियों को प्रस्तुत कर सकते हैं,शनि आपको सचेत कर रहा है,कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात सुखद रहेगी।
🐠मीन:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
रोजगार में वृद्धि होगी,उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे,अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें,जोखिम व जमानत के कार्य टालें,आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको सम्मान मिलेगा,वर्तमान व्यक्तिगत स्थिति के कारण आप जल्दबाज़ी में निर्णय ले सकते हैं,बुध के गोचर के परिणामस्वरूप आपके संबंधों के बारे में आपकी राय बदल जाएगी,अन्य व्यक्तियों के व्यक्तित्व को अपने कार्यों को प्रभावित न करने दें,व्यावसायिक अवसरों को तलाशे,सेवाक्षेत्र में रुचि बढ़ेगी,व्यक्तिगत उपलब्धियों पर फोकस रखेंगे,कर्मठता पर बल बनाए रहेंगे,कार्यगति अच्छी रहेगी,सेवाक्षेत्र से जुड़े व्यक्ति बेहतर प्रदर्शन करेंगे,समकक्षों का साथ बना रहेगा,कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment