*लखनऊ*। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मायावती के भतीजे आकाश आनंद 26 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं,
आकाश की होने वाली दुल्हन बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा है,
वह पेशे से डॉक्टर हैं और हाल ही में सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, हर जिले से बसपा के 25 वरिष्ठ और समर्पित सदस्यों को शादी में आमंत्रित किया जाएगा। समारोह नोएडा या गुरुग्राम के रिसॉर्ट में होंगे,
सूत्रों ने कहा कि रिसेप्शन बाद में लखनऊ और दिल्ली में आयोजित किया जा सकता है, इसमें अन्य दलों के शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा,
आकाश के होने वाले ससुर अशोक सिद्धार्थ उत्तर प्रदेश के फर्रखाबाद से ताल्लुक रखते हैं और पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर है,अशोक सिद्धार्थ को मायावती के सबसे विश्वस्त नेताओं में से एक माना जाता है, बसपा की तरफ से 2016 में उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया गया था,
No comments:
Post a Comment