कासगंज पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही जारी, बेटी के ससुरालीजन को फसाने के उद्देश्य से षड़यन्त्र बनाकर वरिष्ठ भाजपा नेता को धमकी भरा पत्र भेजकर 01 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 01 शातिर अभियुक्त को थाना कासगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Friday, 3 March 2023

कासगंज पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही जारी, बेटी के ससुरालीजन को फसाने के उद्देश्य से षड़यन्त्र बनाकर वरिष्ठ भाजपा नेता को धमकी भरा पत्र भेजकर 01 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 01 शातिर अभियुक्त को थाना कासगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

 *कासगंज पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही जारी, बेटी के ससुरालीजन को फसाने के उद्देश्य से षड़यन्त्र बनाकर वरिष्ठ भाजपा नेता को धमकी भरा पत्र भेजकर 01 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 01 शातिर अभियुक्त को थाना कासगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार,*



*घटनाक्रम –* कृपया अवगत कराना है कि कल दिनांक 02.03.2023 को वादी रजनीकांत माहेश्वरी पुत्र स्व0 महेन्द्रपाल नि0 नदरई गेट कासगंज थाना व जनपद कासगंज द्वारा तहरीर दी कि मेरे कार्यालय कासगंज पर एक पत्र रजिस्ट्री डाक प्राप्त हुई, 


जोकि प्रेषक हैदर अली सिढ़पुरा कासगंज के नाम से थी जिसमें मुझसे 01 करोड़ रूपये की मांग की गयी, ना देने की पर जान से मारने की धमकी दी गयी । इस सम्बन्ध में थाना कासगंज पर वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 147/2023 धारा 387 भादवि पंजीकृत किया गया,


*कार्यवाही –* 


कासगंज-पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेकर प्रकरण के संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु, 


अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 03.03.2023 को क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व मे,


थाना कासगंज पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्यवाही से 01 अभियुक्त आस मोहम्मद पुत्र फाजिल निवासी मौ0 कम्बों थाना मारहरा जनपद एटा को मालगोदाम चौराहे से समय करीब 03.15 बजे  गिरफ्तार किया गया,


*पूछताछ –* गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताया कि मेरी बेटी उम्मीद बानों जिसकी शादी मैंने मारुफ पुत्र कमालुद्दीन निवासी सिढपुरा जनपद कासगंज के साथ करीब डेढ वर्ष पूर्व की थी,


मेरे दामाद पांच भाई हैं जो मेरी बेटी को परेशान करते रहते थे,जिस कारण मेरी बेटी ने ससुरालीजन के खिलाफ एक दहेज का मुकदमा लिखवा दिया था उसके बावजूद भी वो लोग मेरी बेटी पर लगातार अत्याचार करते आ रहे थे,


इस कारण मैंने अपनी बेटी के ससुरालीजनों को फंसाने के उद्देश्य से यह योजना बनाई थी क्योंकि रजनीकांत महेश्वरी बीजेपी के एक बड़े नेता हैं इसलिये इन लोगों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही होगी और ये लोग जेल चले जाएंगे,


इसी उम्मीद से मैंने जनपद एटा के मुख्य डाक घर से दिनांक 27.02.2023 को एक धमकी भरा रजिस्टर्ड पत्र लिख कर रजनीकांत महेश्वरी बीजेपी नेता कासगंज के नाम भेजा दिया था जिस पर हैदर अली व साकिर का नाम लिखकर तथा उनकी मां हुस्न बानों का मोबाईल नम्बर लिख दिया था,


गिरफ्तार अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्यवाही माननीय न्यायालय भेजा गया,


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –* 

आस मोहम्मद पुत्र फाजिल निवासी मौ0 कम्बों थाना मारहरा जनपद एटा


*अभियुक्त आस मोहम्मद का आपराधिक इतिहास –* 

मु0अ0सं0 683/22 धारा 323/504 भादवि थाना कासगंज

मु0अ0सं0 147/23 धारा 387 भादवि थाना कासगंज


*पुलिस टीम –* 

प्र0नि0 वीरेन्द्र प्रताप गिरि कोतवाली कासगंज

निरी0 अनूप कुमार भारती एसओजी प्रभारी मय टीम जनपद कासगंज 

उ0नि0 नरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी बिलराम गेट कोतवाली कासंगज

है0का0 301 शीलेश कुमार एसओजी टीम जनपद कासगंज

है0का0 433 आशुतोष त्रिपाठी एसओजी टीम जनपद कासगंज

है0का0 461 प्रवेन्द्र कुमार एसओजी टीम जनपद कासगंज

है0का0 500 बाबू सिंह एसओजी टीम जनपद कासगंज

का0 1030 शैलेन्द्र कुमार एसओजी टीम जनपद कासगंज

का0 552 कुंवरपाल सिंह एसओजी टीम जनपद कासगंज

का0 772 हरिओम चाहर कोतवाली कासगंज

का0 मिन्टू कुमार कोतवाली कासगंज

का0 लोकेन्द्र कुमार कोतवाली कासगंज

का0 अजीत कुमार कोतवाली कासगंज

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन