शिवानी सिंह का नया गाना 'ननद अब हद कइली' हुआ रिलीज, माही श्रीवास्तव हुई ननद से परेशान - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Monday, 6 February 2023

शिवानी सिंह का नया गाना 'ननद अब हद कइली' हुआ रिलीज, माही श्रीवास्तव हुई ननद से परेशान

 



भोजपुरी सिनेमा जगत में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उनका हर गाना दर्शकों को एक अलग ही एहसास देने वाला होता है। माही के गाने कभी रोमेंटिक, कभी इमोशनल तो मस्ती मजाक से भरपूर होते हैं।  माही का हर गाना मिलेनियम क्लब में शामिल हो जाता है। क्योंकि गाने में इनकी परफॉर्मेंस इतनी तगड़ी होती है कि दर्शक इसे बार बार देखे बिना नहीं रह पाते हैं। इस बार माही श्रीवास्तव और भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना 'ननद अब हद कइली' रिलीज किया गया है। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा जारी किया गया है। गाने को भगवान पशुपतिनाथ की धरती काठमांडू में शूट किया गया है। गाने में शिवानी की आवाज  दर्शकों को आकर्षित कर रही है। 

लिंकः https://youtu.be/jXdmopir5Yk

गाने में भरपूर बैकग्राउंड डांसरों का भी उपयोग किया गया है।  ननद अब हद कइली गाने को बेहद खास बनाता है इसका लोकेशन। जिसमें माही ने गजब के डांस मूव दिखाए हैं। गाने में आसमानी रंग के लहंगा चोली में माही खूब जच रही है। वही शिवानी सिंह ने भी साबित कर दिया है कि उनकी आवाज में वो कशिश है नो दर्शकों को अपना दीवाना बनाने के लिए काफी है।  जब-जब शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का कोई गाना आता है तो दर्शक उसे हाथों हाथ उठा लेते हैं। वही दर्शकों को शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव के गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 

गाने में माही अपने पति से कहती हैं कि लागत है भूत इनका चढ़ावा प्यार के ... कही पटाओले बाड़ी कौनो ये यार के...24 घण्टे इतो रहेले इंतजार के....घरवा से बाहर जानी ये सेंटमेन्ट मारके....ए राजा पार सार हद कइली...करवा दो बियाहवा जलद... ननद अब हद करली..। 

 वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत 'ननद अब हद कइली' के लेखक आशुतोष तिवारी है। इसका म्यूजिक श्याम सम ने दिया है।  वही इसके निर्माता रत्नाकर कुमार है। गाने का निर्देशक भोजपुरिया ने किया है। गाने की कोरियोग्राफी सनी सोनकर ने की है। गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर है। वहीं इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम वुडपेकर्स वी, एडिट पंकज सॉ और डीआई कलरिस्ट रोहित सिंह ने की है।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन