कासगंज अपराध नियन्त्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की एक और बडी कार्यवाही, थाना अमांपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Wednesday, 8 February 2023

कासगंज अपराध नियन्त्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की एक और बडी कार्यवाही, थाना अमांपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप

 कासगंज अपराध नियन्त्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की एक और बडी कार्यवाही, थाना अमांपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से संचालित शस्त्र फैक्ट्री का किया भण्ड़ाफोड, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 04 अवैध तमंचे 315 बोर, 01 अवैध तमंचा अधबना एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद ।



कासगंज पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में सभी जनपद में अपराध नियन्त्रण की दिशा में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,


दिनांक 07/08.02.2023 की रात्रि में क्षेत्राधिकारी सहावर श्री दीप कुमार पन्त के नेतृत्व में थाना अमांपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम अर्जुनपुर कदीम के जंगल में उमेश पुत्र राजकुमार के यू0के0 लिप्टस के बाग में अवैध रूप से संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड करते हुए 01 शातिर अभियुक्त प्रेमपाल पुत्र स्व0 सोनपाल नि0 ग्राम बरसोडा थाना अमांपुर जनपद कासगंज हाल पता गली नं0 -06 पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा को मौके से समय करीब 23.50 बजे गिरफ्तार किया गया तथा एक साथी अभियुक्त स्वदेश पुत्र कालीचरन अंधेरे फायदा उठाकर भागने में सफल रहा तथा मौके से 04 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अवैध तमंचे अधबना एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं ।

            

अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अमांपुर पर मु0अ0सं0 26/2023 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभि0 प्रेमपाल व अभि0 स्वदेश पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है,

*बरामदगी –*

04 अवैध तमंचा 

01 तमंचा अधबने

03 खोखा कारतूस 315 बोर

शस्त्र बनाने के उपकरण (जिसमें आरी, 06 ब्लेड, 04 रेती, 02 शिडासी, 05 किग्रा का बाट, 01तार का बन्डल, 02 लोहे की रॉड, 05 वर्मा, 01 ड्रिल मशीन, 04 पीतल की पतली रॉड, 02 सुम्मी लोहे की, 02 हथोड़ी, 02 किलो कोयला, बांक, छेनी, पेचकस, स्प्रिंग आदि)

01 नाल 315 बोर

01 धोकनी आग जलाने के


रिपोर्ट... नितेश भारद्वाज व्योरो चीफ कासगंज

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन