संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर
अहम् मुद्दा था की कोर्ट से आदेश हो जाने के बाद भी सालों तक उस आदेश का पालन क्यों नहीं होता | कार्यक्रम का संचालक सीमा त्रिपाठी प्रबन्धक नारी जाग्रती एवम समस्या निदान केंद्र ने सभा की शुरुवात करते हुए कहा कि आज कोर्ट में चल रहे पारिवारिक मैटर में जो 2017 से पहले से चल रहे थे उसमे सुनवाई जल्दी जल्दी हो रही है केयो कीहाई कोर्ट का आदेश है और एडवोकेट पूजा जी से कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में सभी को बताने का आग्रह किया | पूजा जी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया की कोई भी पीड़ित कई सालों तक भटकते हुए न्याय की सीढ़ी तक पहुंच पाता है फिर भी पीड़िता को न्याय नही सिर्फ तारीख मिलती है कोर्ट मुकदमे का फैसला कर भी देती है तो पर उस आदेश को अमल में आने में इतनी देरी क्यों होती है इसका ज़िम्मेदार कौन है ?
कार्यक्रम में उपस्थित रही आशा निलय,डॉक्टर रेखा सिंह,मीरा ,अनुराधा शर्मा,नेहा आदि

No comments:
Post a Comment