आर के पाण्डेय एडवोकेट सहित समाजसेवी ब्राह्मणों का सम्मान।
प्रयागराज। विश्व ब्राह्मण सनातन संघ के राष्ट्रीय संयोजक पंडित धर्मेंद्र शुक्ला ने आज तीर्थराज प्रयागराज में पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट सहित समाजसेवी ब्राह्मणों को सम्मानित करते हुए सभी ब्राह्मणों एवम संगठनों को सम्मिलित रूप से समाजहित में कार्य करने का आग्रह भी किया।
जानकारी के अनुसार विश्व ब्राह्मण सनातन संघ के राष्ट्रीय संयोजक पण्डित धर्मेंद्र शुक्ला ने समाज सेवा के क्षेत्र में ब्राह्मणों की लड़ाई लड़ने वाले विप्र बंधुओं को ब्राह्मण गौरव सम्मान से अलंकृत करने का अभियान चलाया है। पंडित धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि आज के समय में विप्र समाज अलग-थलग बिखरा हुआ है। वह इस अभियान के तहत संपूर्ण विप्र समाज को एक साथ एक मंच पर लाकर के ब्राह्मण समाज के हितों की बात को शासन- प्रशासन में न्यायिक प्रक्रिया के तहत रखना चाहते हैं और ब्राह्मणों के अधिकार के लिए वह किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार हैं। कानपुर देहात के मंडोली में प्रशासन की लापरवाही के चलते मां-बेटी की हुई हत्या के मामले में भी उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महासभा के द्वारा अब तक अनेकों लोगों को ब्राह्मण गौरव सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है और उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसे प्रत्येक ब्राह्मण जनों का सम्मान करेंगे जो समाज हित में किसी न किसी रूप में कार्य कर रहे हैं। विश्व ब्राह्मण सनातन संघ द्वारा दुर्गेश मणि त्रिपाठी अधिवक्ता कानपुर, आर के पांडे अधिवक्ता हाईकोर्ट प्रयाग, आचार्य रामजस द्विवेदी प्रयाग, रमाकांत द्विवेदी विंध्याचल, आचार्य डॉ राम महेश जी मिश्रा, प्रीति अवस्थी, आचार्य विवेक पाण्डेय सतना, कुल भूषण शुक्ला एडवोकेट हाईकोर्ट,विद्या शंकर पाठक चंडीगढ़ को प्रमुख रूप से ब्राह्मण गौरव सम्मान से अलंकृत कर सम्मानित किया। संदीप अवस्थी कि खास रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment