*गौसगंज - हरदोई* विभागीय अधिकारियों की हीला हवाली से विकास योजनाएं विकास खण्ड कछौना क्षेत्र की ग्राम सभा गौसगंज की प्रभावित हैं स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्थित सामुदायिक शौचालय में 1 वर्ष से ताला लगा है या सामुदायिक शौचालय विकास खण्ड कछौना क्षेत्र की गौसगंज के मुख्य बाजार में स्थित है यहां पर दूरदराज के किसान बाजार में आते हैं काफी संख्या में दुकान में स्थित हैं सामुदायिक शौचालय बंद होने के कारण आम जनमानस को काफी दिक्कत होती है मजबूरी में खुले में शौच जाने को मजबूर हैं वहां पर मौजूद केयर टेकर नीलू ने बताया कि 1 वर्ष से मानदेय नहीं मिला है जिसके कारण सामुदायिक शौचालय बंद चल रहा है सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के लिए कोई भी खुले में शौच ना जाए परंतु विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते सरकार की मंशा पर पलीता लगाया जा रहा है इस संबंध में एडीओ पंचायत संतोष कुमार ने बताया जांच कराते हैं केयरटेकर के मानदेय पर बताया मानदेय नियमित रूप से केयर टेकर के खाते में जा रहा है ग्राम प्रधान ने बताया हमारा खाता सुचारू रूप से नहीं चल रहा है बार-बार शिकायत के नाम पर परेशान किया जा रहा है जिससे ग्राम सभा के विकास कार्य प्रभावित है ग्रामसभा में आपसी खींचतान का खामियाजा आम जनमानस को उठाना पड़ रहा है पर जिम्मेदार पूरी तरह मौन है।
हरदोई से अजय कुमार की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment