शिवानी सिंह के सांग 'कवलेजिया लाईक' में हुआ रिलीज - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Wednesday, 1 February 2023

शिवानी सिंह के सांग 'कवलेजिया लाईक' में हुआ रिलीज

 


भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह रोजाना इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देती चली आ रही है। उनके गानों का आलम ये है कि आते ही इसे दर्शक हाथोंहाथ उठा लेते हैं। और गानों को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देते हैं। अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से शिवानी सिंह की मधुर आवाज में नया गाना 'कवलेजिया लाईक' रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। गाने को नवोदित अभिनेत्री पूनम सिंह पर फिल्माया गया है। जिनकी पतली कमरिया पर हर भोजपुरिया दर्शक फिदा है। उनकी हर एक अदा दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए काफी है। वही उनके साथ इस बार शिवानी सिंह की आवाज का जादू चल रहा है। दोनों का ये कॉमिनेशन दर्शकों को बेहद ही पसंद आ रहा है। 


लिंकः https://youtu.be/mWS3ykxxEOg


गाने में पूनम पढ़ाई छोड़ने की बात करती हुई नजर आ रही है। क्योंकि उनक स्टाइल ही कुछ ऐसा है कि कॉलेज में लड़के उनके लिए लड़ाई करने लगते हैं। इस पर पूनम कहती है कि

केहुँ खिचत दुपट्टा केहुँ धारत कलाई... मन करत हा की छोड़ दिही कहिला पढ़ाई... हमार देखी स्टाइल कितना मारत बाड़े सो... पढ़ाव जाइव न कवलेजिया लाईक लाडल बाड़े सो...। 

गाने में पूनम के एक एक मूव्स बखूबी नजर आ रहे है। इस गाने को देश के बाहर शूट किया गया है वही गाने में बैकग्राउंड डांसरों ने भी पूनम का खूब साथ दिया है। वही इसके पूनम नीले रंग के लहंगा चोली में गजब की कयामत लग रही है। 

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत  'कवलेजिया लाईक' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इसके निर्देशक भोजपुरिया है। वही इसके कोरियोग्राफर सनी सोनकर हैं । इसका पोस्ट प्रोडक्शन वुडपैकर्स वी ने किया है। गाने को एडिटपंकज सॉ ने किया है। वही इसका डीआई को कलरिस्ट रोहित सिंह हैं।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन