आज का राशिफल कैसा रहेगा आज का दिन 4/02/2023 शनिवार - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Friday, 3 February 2023

आज का राशिफल कैसा रहेगा आज का दिन 4/02/2023 शनिवार

 🌞४ फरवरी २०२३-राशिफल,माघ माह के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि है,विक्रम संवत-२०७९,राहु-९:५५ AM से ११:१८ AM तक है,चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा,सूर्य मकर राशि पर है। 



💐सत्य प्रकाश शर्मा💐 


🎋मेष:-ॐ बुं बुधाय नम:।

आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं,व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा,प्रेम में अनुकूलता रहेगी,वरिष्ठजन सहयोग करेंगे,आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा और उनकी सलाह से आपको लाभ भी मिलेगा,कुछ महत्वपूर्ण कार्य जो आपके काफी दिन से रूके हुए थे उनमें आज तेजी आएगी,दिन कुल मिलाकर आपके लिए कुछ न कुछ लाभ देने वाला साबित होगा,बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। 


🎋वृष:-ॐ सों सोमाय नम:।

आर्थिक स्थिति सुदृढ रहेगी,कार्य में सफलता मिलेगी,सहयोग से नये काम की शुरुआत हो सकती है,कार्य पर फोकस करने की जरुरत है,आपको कार्यस्थल में लोगों का साथ मिलेगा,आपके ऊपर काम का बोझ नहीं रहेगा जिस वजह से आप अपनी कमाई बढ़ाने की तरफ ध्यान दे पायेंगे,वाणी पर नियंत्रण रखें,किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है,जोखिम व जमानत के कार्य टालें,प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी,आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। 


🎋मिथुन:-ॐ रां राहवे नम:।

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा,सहयोग प्राप्त होगा,प्रसन्नता रहेगी,नए दायित्वों को शुरू करने या अतिरिक्त कौशल हासिल करने के लिए एक अच्छा दिन है,टाइम मैनेजमेंट जरूरी है,आज आपको अपने आस-पास के लोगों से कुछ न कुछ नया सीखने को मिलेगा,आप मन लगाकर काम करेंगे तो आपकी पहचान बढ़ेगी,परिवार वालों का आपको भरपूर साथ मिलेगा। 


🎋कर्क:-ॐ रां राहवे नम:।

शुभ समाचार मिलेंगे,आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे,सहयोग प्राप्त होगा,व्यवसाय ठीक चलेगा,कुछ नया सीखने की ललक से भरा रहेगा,आप अपने को सकारात्मक महसूस करेंगे,परेशानियों से मुक्त होकर आप आगे बढ़ेंगे,बिजनेस के लिए दिन अच्छा है,आपकी राशि में शनि के सहयोग से आज पैसा भी कमाएंगे। 


🎋सिंह:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

लाभ हो सकता है,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे,कोई समस्या से छुटकारा मिल सकता है,आय में वृद्धि होगी,प्रसन्नता में वृद्धि होगी,आप तरोताजा महसूस करेंगे,आपके दिमाग में तरह-तरह के नए विचार आएंगे,आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होगी। 


🎋कन्या:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

दिन आपके लिए बदलाव लेकर आया है,आप अपने जीवन जीने की शैली में सुंदर बदलाव लाने का प्रयास करेंगे जिससे आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे,आपको नए अवसर मिलने के योग हैं,घर-बाहर सहयोग मिलेगा,आप किसी भी चीज पर ज्यादा ध्यान देंगे,आप देखेंगे कि आपके चारों तरफ सकारात्मक चीजें हो रही हैं,जो आपको खुश करेंगी,दिन आपके करियर के लिए बहुत अच्छा रहेगा,लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा,तरक्की मिलेगी,लाइफ में रोमांस बढ़ेगा,वैवाहिक जातकों को एक-दूसरे को समय देने की जरूरत होगी,अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। 


🎋तुला:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।

धनार्जन सुगम होगा,सफलता अर्जित होगी,कार्य में मन लगेगा,यात्रा की योजना बन सकती है,वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा,व्यवसाय के विकास के लिए अनेक संभावनाएं रहेंगी,संगठित तरीके से किए गए काम से आपको पेशेवर तौर पर लाभ होगा,आप संतुष्ट महसूस करेंगे,रिश्तों की बात करें तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। 


🎋वृश्चिक:-ॐ बुं बुधाय नम:।

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,कार्यप्रणाली में सुधार होगा,पार्टनरों का सहयोग मिलेगा,नई आर्थिक नीति बनेगी,कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है,समय का लाभ लें,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,आपको लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे जरूरत होगी उन अवसरों का लाभ उठाने की,मित्रों का सहयोग आपको खुशी देगा,अपनी भावनाओं को अपने कार्यों पर हावी न होने दें,रोमांस के मामले में दिन अच्छा है। 


🎋धनु:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

लाभ के अवसर हाथ आएंगे,व्यवसाय ठीक चलेगा,कार्य अनुकूल होंगे,पूजा-पाठ में मन लगेगा,तीर्थयात्रा की योजना बनेगी,सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है,पारिवारिक सहयोग मिलेगा,आपको वित्तीय लाभ मिलने की संभावना बढ़ाएंगे,व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी। 


🎋मकर:-ॐ सों सोमाय नम:।

आपको अपने चाहने वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा,दिन आपके कार्य नई ऊर्जा से भरे रहेंगे,प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा है,इस बात की प्रबल संभावना है कि आपको प्यार मिलेगा या नए दोस्त बनेंगे,जोखिम व जमानत के कार्य टालें,प्रतिनिधि सहयोग करेंगे,आप ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आप पर विश्वास करते हैं,आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। 


🎋कुंभ:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

कार्य मनोनुकूल रहेंगे,सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी,संबंध सुधरेंगे,व्यवसाय ठीक चलेगा,आपको ग्रोथ करने के लिए नए तरीके अपनाने होंगे,आपके करीबी लोग आपके व्यक्तित्व के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहेंगे,आपके चाहने वाले ये जानेंगे कि आप व्यक्तिगत रूप से मुद्दों को कैसे देखते हैं,आपके ऊपर काम का बोझ ज्यादा रहेगा जिससे आप कुछ परेशान हो सकते हैं,दिन आपकी लाइफ के लिए यादगार साबित हो सकता है। 


🎋मीन:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

रोजगार में वृद्धि होगी,उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे,धन प्राप्ति सुगम होगी,अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें,आप ऐसे लोगों के संपर्क में आ सकते हैं जो आपको कार्यक्षेत्र में अपग्रेड कर सकते हैं,आपको अपने लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा,बिजनेस को लेकर आपके मन में जो नए विचार आ रहे हैं,उन्हें प्राथमिकता मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन