🌺२७ फरवरी २०२३ राशिफल-सोमवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि है,विक्रम संवत-२०७९-राहु-८:२० AM से ९:४७ AM तक है,चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा,सूर्य कुंभ राशि पर है।🌺
💫सत्य प्रकाश शर्मा💫
💥मेष:-ॐ रां राहवे नम:।
योजना फलीभूत होगी,मार्केट से लाभ होगा,नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी,व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा,घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी,दिन आपके लिए आत्मचिंतन करने का है,कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है,विरोधी सक्रिय रहेंगे,सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी,मित्रों की सहायता कर पाएंगे,आय में वृद्धि होगी,कोई भी विकल्प सावधानी से चुनें,किसी से प्रभावित होकर कोई निर्णय न लें।
💥वृष:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
निवेश शुभ रहेगा,पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा,घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी,व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा,व्यर्थ समय न गंवाएं,पूजा-पाठ में मन लगेगा,अड़चन दूर होगी,लाभ के अवसर हाथ आएंगे,दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें,आपके रिश्तेदार और अन्य जो पहले आपका अपमान करते थे,अब आपके साथ अच्छे संबंध रखेंगे,आपके द्वारा आज बनाया गया नया संपर्क आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा,आपके लिए सुझाव है कि अगर आपसे कोई आज सहायता मांगता है तो उसकी मदद जरूर करें।
💥मिथुन:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
आय में निश्चितता रहेगी,दिन सफलता भरा साबित होगा,काम में सफलता मिल सकती है,समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा,आपको अपने पिछले संबंधों के बारे में सोचना होगा,आपकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है,वाणी पर नियंत्रण रखें,लेन-देन में जल्दबाजी न करें,अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब भी हो सकता है।
💥कर्क:-ॐ रां राहवे नम:।
अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी,प्रेम में जोखिम न लें,व्यापार में लाभ होगा,प्रभाव बढ़ेगा,निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें,विवाद में न पड़ें,अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे,प्रसन्नता रहेगी,भाग्य का साथ मिलेगा,आपके पास अलग-अलग चीजों को एक्सप्लोर करने के भी कई मौके होंगे,आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से बहस करेंगे जिसके बारे में आप बहुत सोचते हैं और आपकी टिप्पणियां आहत करेंगी।
💥सिंह:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी,लाभ हो सकता है,प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे,निवेश शुभ फल देगा,अपनी योजना किसी के सामने प्रकट न करें,आप महत्वपूर्ण कामों को टालने की सोच सकते हैं लेकिन सुझाव है ऐसा न करें,वर्तमान में आपको अपने रिश्तों को संभालने की जरूरत है,परिवार वालों को अपनी लाइफ के बारे में बता सकते हैं,बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
💥कन्या:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे,आनंद प्राप्त होगा,व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा,समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा,दूसरों के झगड़ों में न पड़ें,अपने काम पर ध्यान दें,लाभ होगा,दिन शानदार रहेगा,कोई भी काम सतर्कता से करेंगे तो लाभ मिलेगा,पुरानी चीजों को सोचकर परेशान न हों,आपको अपनी लाइफ को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने होंगे,रिश्ते में सच्चाई और ईमानदारी बनाए रखें,सेहत अच्छी रहेगी,पार्टी का आनंद मिलेगा।
💥तुला:-ॐ सों सोमाय नम:।
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा,आय में निश्चितता रहेगी,वर्तमान में किए गए प्रयासों का लाभ आपको भविष्य में मिलेगा,आप शत प्रतिशत स्कोर करेंगे,आपकी संभावित चिंताएं कम होंगी,अच्छी खबर मिल सकती है,दौड़धूप अधिक होगी,किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है,फालतू बातों पर ध्यान न दें,मेहनत अधिक व लाभ कम होगा,किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं,शत्रुओं की पराजय होगी।
💥वृश्चिक:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
मेहनत का फल मिलेगा,कार्यसिद्धि होगी,निवेश लाभदायक रहेगा,व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा,सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी,निवेश शुभ रहेगा,कीमती वस्तुएं संभालकर रखें,जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा,व्यस्तता रहेगी,अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक बार फिर से आप अपनी सामान्य दिनचर्या को शुरू करने जा रहे हैं,इसलिए आपको संतुलन बनाने की आवश्यकता होगी,इतनी सारी गतिविधियों को संभालना आपके लिए वास्तव में बहुत कठिन हो जाएगा,और आप रास्ते से हट सकते हैं,मदद लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
💥धनु:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी,सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी,कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें,आपकी लाइफ अच्छी चल रही है,आप पूरी तरह से एक दूसरे के पूरक होंगे,आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं रहेगी,स्वास्थ्य ठीक रहेगा,भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी,विरोधी सक्रिय रहेंगे,जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें,काम करने का मन बनेगा,झंझटों से दूर रहें,फालतू खर्च होगा,व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा,जोखिम बिलकुल न लें।
💥मकर:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी,आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको कई चीजों में फायदा पहुचाएगा,खास लोगों से संबंध और भी मजबूत होंगे,किसी खास व्यक्ति के साथ आज दिन गुजर सकता है,नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है,यात्रा लाभदायक रहेगी,बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे,कारोबारी सौदे लाभ दे सकते हैं,निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें,लापरवाही न करें,कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
💥कुंभ:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा,आय होगी,संतुष्टि होगी,आपकी दृढ़ता और निरंतरता व्यावसायिक और भावनात्मक दोनों स्तरों पर बाधाओं को दूर करने में मदद करेगी,अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें,संबंधों में विश्वास की कमी परेशानी का कारण बनेगी,एक दूसरे के साथ सच्चे दिल से रहने का प्रयास करें और अपने संबंधों में अनिश्चितता को न आने दें,फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें,बजट बिगड़ेगा,लेन-देन में सावधानी रखें।
💥मीन:-ॐ रां राहवे नम:।
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे,मार्केट से लाभ हो सकता है,संचित कोष में वृद्धि होगी,प्रभाव बढ़ेगा,कारोबारी सौदे हो सकते हैं,यात्रा लाभदायक रहेगी,डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है,प्रयास करें,अपनी राय रखने का अवसर मिलेगा जो महत्वपूर्ण है,किसी भी चीज़ के प्रति अपने दृढ़ दृष्टिकोण के कारण आज आप चिंतित हो सकते हैं, लेकिन चिंता न करें आप कोई ग़लती नहीं करेंगे,आपका पुराना रिश्ता एक भावुक रिश्ते में विकसित होना शुरू हो जाएगा,स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment