महिला अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम की विजेता फलक नाज का प्रयागराज व्यापार मंडल द्वारा नागरिक अभिनंदन और सम्मान समारोह - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Sunday, 5 February 2023

महिला अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम की विजेता फलक नाज का प्रयागराज व्यापार मंडल द्वारा नागरिक अभिनंदन और सम्मान समारोह



आज प्रयागराज व्यापार मंडल के द्वारा प्रयागराज की क्रिकेट स्टार महिला अंडर 19 टीम की विजेता फलक नाज का नागरिक अभिनंदन और सम्मान समारोह जिला कार्यालय पृथ्वी गार्डन सिविल लाइंस पर चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी और जिला प्रभारी महिला शिखा खन्ना के द्वारा फलक नाज को शॉल और माला पहिना कर सम्मान किया गया और संगठन की ओर से प्रयागराज रत्न की मानद उपाधि दिया गया संगठन की ओर से फलक नाज को शुभकामनाएं देते हुवे विक्ट्री लिखा हुवे केक कटवाया गया कार्यकर्म में बोलते हुवे जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने कहा की प्रयागराज व्यापार मंडल प्रयागराज के व्यापारियों के साथ साथ प्रयागराज के


विभिन्न क्षेत्र में कार्य कर रहे नागरिकों को भी साथ लेकर चलता है प्रयागराज की बेटी फलक नाज ने अंतराष्ट्रीय पटल पर पुरे प्रयागराज का नाम रोशन किया है जिला प्रभारी महिला शिखा खन्ना ने कहा कि महिला व्यापार मंडल महिला सशक्तिकरण के लिए सतत प्रयासरत है प्रयागराज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं या कार्य कर रहे हैं महिला व्यापार मंडल उन महिलाओं को अपने साथ जोड़ कर उनको आगे बढ़ाने का कार्य करता रहेगा आज फलकनाज को सम्मानित करके महिला व्यापार मंडल खुद अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहा है समाज के हर वर्ग की बेटी आज फलक से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े और देश प्रदेश के साथ-साथ प्रयागराज का भी नाम रोशन करें चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि संगठन का चेयरमैन होने के नाते मैं व्यक्तिगत तौर पर पहले से भी खिलाड़ियों की मदद करता रहा हूं आगे भी अगर किसी खिलाड़ी को या या किसी हुनरमंद को पैसे की वजह से दिक्कत आ रही हो तो संगठन उस को आगे बढ़ाने में पूरी मदद करेगा कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल के द्वारा किया गया आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष महिला रोशनी अग्रवाल जिला प्रभारी राजकुमार केसरवानी,महामंत्री सुशील शुक्ला उपाध्यक्ष प्रशांत पांडे युवा अध्यक्ष मुसाब खान अभिषेक गुप्ता शुभम शर्मा देव डायमंड अनु केसरवानी प्रियंका पाराशर अरोरा मधुमिता रेखा कनौजिया मोना भटनागर छाया शुक्ला मंजू गौतम मीना केसरवानी सुनीता चोपड़ा

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन