आज का राशिफल कैसा रहेगा आज का दिन 14/02/2023 मंगलवार - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Monday, 13 February 2023

आज का राशिफल कैसा रहेगा आज का दिन 14/02/2023 मंगलवार

 🥀१४ फरवरी २०२३ राशिफल-मंगलवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है,विक्रम संवत-२०७९-राहु-३:२९ PM से ४:५४ PM तक है,चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा,सूर्य कुंभ राशि पर है। 



🌼सत्य प्रकाश शर्मा🌼 


🍃मेष:-ॐ सों सोमाय नम:।

अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे,आपको सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे,बाजार में आप अच्छा निवेश कर सकते हैं,दौड़धूप अधिक रहेगी,समाज में आपके कार्यों की प्रसंसा होगी,सहयोग मिलेगा एवं व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे,वाणी पर संयम रखें,कोई भी विकल्प चुनते हुए सावधानी बरतें,संयम बनाए रखें,दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं,शुक्र-गुरु की युति धन में आएगी। 


🍃वृष:-ॐ शुं शुक्राय नम:।

लाभ के अवसर हाथ आएंगे,आपकी स्थिति अच्छी रहेगी,मेहनत सफल रहेगी,कार्य की प्रशंसा होगी,ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे,प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी,व्यापार अच्छा चलेगा,कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है,अपने भरोसे को तुरंत प्राप्त करने में सक्षम होंगे,किसी ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करें,जिसे आप कुछ समय से टाल रहे हैं,अपने साथी के साथ अपने रिश्ते का आनंद उठाएंगे। 


🍃मिथुन:-ॐ बुं बुधाय नम:।

उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी,स्वाभिमान बना रहेगा,मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे,रुका धन मिलेगा,व्यापार में नए अनुबंध होंगे,अजनबियों पर विश्वास न करें,आप उन लोगों से छुटकारा पा लेंगे जो आपके लिए सही नहीं हैं,अपना संयम बनाए रखें और अपनी गरिमा और शांति की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं,दूसरों लोग आपके रिश्ते के बारे में क्या सोच रहे हैं इस पर ध्यान देने की बजाय आप अपनी भावनाओं पर ध्यान दें,पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। 


🍃कर्क:-ॐ कें केतवे नम:।

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है,प्रसन्नता रहेगी,धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी,आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है,व्ययों में कमी करना चाहिए,दिन का पहला भाग निस्संदेह कुछ सकारात्मक लेकर आएगा और इसका सीधा संबंध आपके व्यावसायिक मोर्चे से होगा,आप विभिन्न विषयों पर सोचेंगे,शुक्र आपके लिए शुभ रहेगा,राहु के सप्तम भाव में प्रतिकूल चाल है,सेहत अच्छी रहेगी,निवेश मनोनुकूल रहेंगे। 


🍃सिंह:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी,स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी,व्यापार अच्छा चलेगा,दिन आपके लिए अच्छा रहेगा तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है,दूसरों पर अतिविश्वास न करें,वस्तुएं संभालकर रखें,किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा,आप थोड़ा चिड़चिड़ा महसूस करेंगे,फालतू खर्च होगा। 


🍃कन्या:-ॐ बुं बुधाय नम:।

व्यवसाय ठीक चलेगा,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,प्रसन्नता रहेगी,सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा,शुभ समाचार मिलेंगे,स्वास्थ्य अच्छा रहेगा,रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी,आप खुशनुमा महसूस करेंगे,आप अपने खर्चों में भी कटौती करेंगे,यदि आप उत्पादक उद्योग में हैं, तो आप बहुत अच्छा पैसा कमा सकते हैं,यदि आज आप किसी दूसरे व्यक्ति की ग़लती के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ज़िम्मेदारी लेंगे,तो अंत में आप एक अजीब स्थिति में पड़ जाएंगे,डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। 


🍃तुला:-ॐ शुं शुक्राय नम:।

नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें,प्रसन्नता रहेगी,उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा,प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा,घर-बाहर पूछ-परख रहेगी,योजना फलीभूत होगी,व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे,आप सभी की भलाई को देखते हुए निर्णय लेंगे,एकाग्र रहने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे,आपका ध्यान कोई इधर-उधर भटका सकता है,अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अच्छा रहेगा,आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। 


🍃वृश्चिक:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

निवेश शुभ रहेगा,प्रसन्नता रहेगी,बाधा दूर होगी,पूजा-पाठ में मन लगेगा,व्यवसाय ठीक चलेगा,अपनी वस्तुएं संभालकर रखें,व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा,आपके पास अपने अस्तित्व को बेहतर बनाने के कई मौके हैं,अपने पेशेवर जीवन में आप निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे,बिजनेस जातकों को आज काम के लिए अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। 


🍃धनु:-ॐ सों सोमाय नम:।

नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे,व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है,शुक्र और चंद्र की स्थिति अनुकूल होने के कारण आपकी सारी इच्छाएं पूर्ण होंगी,दूसरे लोग आपका सम्मान करेंगे,आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसके साथ आप खास लगाव महसूस करेंगे। 


🍃मकर:-ॐ शं शनैश्चराय नमः।

ज्ञान में वृद्धि होगी,अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं,आप सही दिशा पकड़ेंगे और सही लोगों से आपकी मुलाकात होगी,बाधा दूर होगी,प्रेम में अनुकूलता रहेगी,व्यवसाय ठीक चलेगा,परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे,किसी भी तरह की गलती करने से बचें। 


🍃कुंभ:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे,बेरोजगारी दूर होगी,निवेश लाभदायक रहेंगे,व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें,आप किसी खास यात्रा पर निकल सकते हैं,आपके जीवन की गाड़ी पटरी पर आएगी,आप अपने सभी कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगे क्योंकि आपके ऊपर दबाव नहीं रहेगा,दिन आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा,शत्रु परास्त होंगे। 


🍃मीन:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे,व्यवसाय ठीक चलेगा,प्रसन्नता बनी रहेगी,पूरे परिवार की समस्या का समाधान होगा,आप अधिक महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे,हर छोटी-छोटी बातों पर पूरा ध्यान देंगे,शनि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने का संकेत दे रहे हैं,यात्रा मनोरंजक रहेगी।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन