आज का राशिफल कैसा रहेगा आज का दिन 12/02/2023 रविवार - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Saturday, 11 February 2023

आज का राशिफल कैसा रहेगा आज का दिन 12/02/2023 रविवार

 🌞१२ फरवरी २०२३ राशिफल-रविवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है,विक्रम संवत-२०७९-राहु-४:५३ PM से ६:१७ PM तक है,चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा। 



🌾सत्य प्रकाश शर्मा🌾 


🌿मेष:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

दिन बेहद खास रहने वाला है,राशि पर सूर्यदेव की कृपा बनी रहगी,वर्षों से आपको जिस कार्य में असफलता मिल रही है, उसमें सफलता मिल सकती है,मेहनत का फल मिलेगा,घर-बाहर पूछ-परख रहेगी,धन प्राप्ति सुगम होगी,प्रसन्नता रहेगी,नवीन प्रस्ताव मिलेगा,जीवन सुखद रहेगा,प्रमोशन मिल सकती है और आपके कार्य की प्रशंसा होगी। 


🌿वृष:-ॐ शुं शुक्राय नम:।

शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है,वर्षों से आपको जिस कार्य में असफलतामिल रही है,उसमें सफलता की प्राप्ति हो सकती है,भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी,उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा,व्यवसाय ठीक चलेगा,बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे,विकास की योजनाएं बनेंगी,निजीजनों में संतोष हो सकता है,व्यापार में इच्छित लाभ होगा। 


🌿मिथुन:-ॐ बुं बुधाय नम:।

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे,यात्रा,निवेश मनोनुकूल रहेंगे,व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी,स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे,योजनाएं फलीभूत होंगी,आर्थिक दृष्टि से आपके लिए दिन अच्छा रहेगा लेकिन फालतू के खर्चों से दूरी बनाएं,उपहार की प्राप्ति होगी,काम पर एक बड़ी प्रस्तुति हो, सुनिश्चित करें कि आप अपने आप को स्पष्ट और प्रभावी ढंग से स्पष्ट करते हैं। 


🌿कर्क:-ॐ सों सोमाय नम:।

आर्थिक दृष्टि से दिन खास रहने वाला है,वस्तुएं संभालकर रखें,स्वास्थ्य पर व्यय होगा,विवाद न करें,यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें,कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें,अधीनस्थों की ओर ध्यान दें,आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी,धैर्य बनाए रखें तथ किसी से बेवजह बहस ना करें। 


🌿सिंह:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।

आर्थिक दृष्टि से आपके लिए दिन अच्छा है,व्यापार के क्षेत्र में आपको मुनाफा हो सकता है,बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,आय बढ़ेगी,घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी,अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए,सब पर अधिक विश्वास न करें,आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।   


🌿कन्या:-ॐ बुं बुधाय नम:।

समाज में सम्मान मिलेगा,आपके स्वभाव के कारण आपको लोग एक बार फिर समाज में सबसे ऊंचा दर्जा देंगे,दयालु स्वभाव व शानदार व्यक्तित्व से सभी लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे,नए अनुबंध होंगे,निवेश मनोनुकूल रहेगे,शत्रु सक्रिय रहेंगे,कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है,व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य होंगे,जीवनसाथी का ध्यान रखें। 


🌿तुला:-ॐ शुं शुक्राय नम:।

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी,बाधा दूर होगी,वरिष्ठजन सहयोग करेंगे,स्वास्थ्य का ध्यान रखें,बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे,व्यापार लाभप्रद रहेगा,दिन काफी अच्छा रहने वाला है,खुशखबरी मिलेगी,अपने रिश्तों में कुछ संघर्ष का अनुभव कर सकते हैं,किसी भी असहमति को करुणा और समझ के साथ दूर करने का प्रयास करें। 


🌿वृश्चिक:-ॐ सों सोमाय नम:।

दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे,कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें,अपनी जिम्मेदारी के बोझ से मुक्त हो जाएंगे,पारिवारिक रूप से आपके लिए दिन अहम है,हर फैसले में परिवार का साथ मिलेगा,नये कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं,तो आपके लिए आज का दिन बेहद खास है,समय ठीक है,लेन-देन में सावधानी रखें। 


🌿धनु:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है,धन की प्राप्ति के योग हैं,समाज की भलाई के लिए कोई फैसला ले सकते हैं,दिन खास रहने वाला है,आपके हर फैसले को स्वीकारा जाएगा,आपके दयालु स्वभाव व शानदार व्यक्तित्व की हर कोई प्रशंसा करेगा,प्रेम में अनुकूलता रहेगी,कार्य बनेंगे,व्यवसाय ठीक चलेगा,जोखिम न उठाएं,क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें,मदद मिलेगी। 


🌿मकर:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

प्रसन्नता रहेगी,धनार्जन होगा,समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी,सफलता मिलेगी,आप काफी भावनात्माक महसूस करेंगे,संपत्ति के कार्य लाभ देंगे,साक्षात्कार में सफलता मिलेगी,आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे,परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें,कोई भी ऐसे कार्य से बचें,जो आपके पार्टनर को पसंद न हो। 


🌿कुंभ:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे,व्यवसाय ठीक चलेगा,धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी,योजनाएं फलीभूत होंगी,आपका वर्चस्व बढ़ेगा,अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है,इतना ही नहीं आर्थिक दृष्टि से भी आपके लिए दिन खास रहने वाला है,किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 


🌿मीन:-ॐ सों सोमाय नम:।

आर्थिक दृष्टि से दिन खास रहने वाला है,फालतू के खर्चों पर विराम लगाएं और आय से अधिक व्यय करने से बचें,दूसरों से अपेक्षा न करें,जोखिम न लें,सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे,सफलता मिलेगी,व्यापार अच्छा चलेगा,वाणी पर संयम रखें।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन