हीरो हो तो ऐसा कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों की मदद करने निकले अभिनेता विनोद यादव - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Thursday, 12 January 2023

हीरो हो तो ऐसा कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों की मदद करने निकले अभिनेता विनोद यादव

 हीरो हो तो ऐसा कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों की मदद करने निकले अभिनेता विनोद यादव



सर्दियों को मौसम चल रहा है। इस बार की सर्दी का आलम ये है कि इसने पिछले कई सालों का रिकार्ड्स तोड़ दिया है, तो वही इस कड़ाके की ठंड से दिल्ली, यूपी, बिहार,मध्यप्रदेश और झारखंड जैसे कई राज्य परेशान है। इसके साथ ही ठंड से मारने वालों की संख्या 100 से ऊपर जा चुकी है। इस बार की ठंड में ज्यादातर लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है। अब इसी ठंड से बचाने के लिए भोजपुरी फिल्म गुंडा फेम अभिनेता विनोद यादव आजकल यूपी की सड़कों पर अपने हाथों में कंबल लिए घूम रहे हैं। जिससे वे किसी जरूरतमंद की मदद कर सके। अभिने


ता विनोद यादव ने एक रात में 100 लोगों को कंबल दान किए हैं।  


लिंकःhttps://m.facebook.com/story.php?story_fbid=5583289458436128&id=100071101470063&mibextid=Nif5oz


जिसके साथ में लोगों को अपने आशियाने से बाहर न निकलने की भी सलाह दे रहे हैं। अभिनेता अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने नेक कामों के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने सड़कों पर रह रहे गरीब लोगों को अपने हाथों से कंबल बांटे हैं। ऐसा नहीं है कि विनोद ने कहीं कोई कार्यक्रम के अंदर इस नेक काम को अंजाम दिया है बल्कि वे सड़कों पर घूम घूम कर कंबल बंट रहे  हैं। साथ लोगों से भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं। 

अभिनेता ने एक वीडियो शेयर कर गरीबों में कंबल या जरूरत सामान लोगो में  बांटने की अपील की है। 

आपको बता दें अभिनेता की इस साल करीब 9 फिल्में रिलीज होने वाली है। जिसमें उनकी एक बॉलीवुड मूवी भी शामिल है।  विनोद यादव की कर्मपुत्र, बल और बलिदान जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही जारी कर दिया गया था। जिससे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला था। ठंड कम होते ही विनोद अपने आगामी प्रोजेक्ट में जुट जायेगे।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन