बघौली हरदोई / थाना क्षेत्र के अंतर्गत 1 महिला को पुलिस ने फर्जी दुष्कर्म कांड में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा लिख कर युवक को जेल भेजने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार काजल वर्मा उम्र 38 वर्ष पत्नी किशन पाल वर्मा ग्राम सभा पिपोना के मजरा ग्राम मढिया को युवकों पर फर्जी दुष्कर्म कांड में फंसाने और उसे जेल भिजवाने तथा युवक को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है मिली जानकारी के अनुसार मामला 16 जून 2019 का है उस समय काजल वर्मा पत्नी किशन पाल वर्मा देवेश कुमारी उम्र 61 वर्ष पत्नी प्रहलाद ने गांव के ही मुन्ना सिंह पुत्र मंझिले सिंह कोटेदार पर अदालती कार्यवाही के दौरान धारा 156 /3 के तहत आईपीसी की धारा 324/ 376 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था जिसे बघौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था पीड़ित द्वारा उच्च न्यायालय में अपील करने के बाद उसे लगभग 1 माह के बाद जमानत मिली पीड़ित के जेल से बाहर आते ही काजल वर्मा ने फोन पर बात करते हुए स्वीकार किया कि उसने मुन्ना सिंह को फर्जी दुष्कर्म कांड में फसाया था उसे मुन्ना सिंह से करते हुए स्वीकार किया कि उसने विजय बहादुर सिंह व लाल बहादुर सिंह तथा प्रधान पति ने उसे दो बीघे खेत तुमको फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए देने को कहा था ज्ञात हो कि इन व्यक्तियों का कोटेदार के साथ कोटे को लेकर विवाद चल रहा था मुन्ना सिंह ने काजल वर्मा द्वारा फोन पर कही गई बातों को रिकॉर्ड करके उसका ऑडियो किसी प्रकार बनवा लिया था दिनांक 12 नवंबर 2019 को काजल वर्मा व उसकी मां देवेश कुमारी द्वारा दोनों सिम से 5 बीघे खेत तथा दो लाख रुपए की मांग की गई तब पीड़ित ने रिकॉर्ड किया सभी सबूत उच्च न्यायालय में पेश किए जिसके आधार पर उच्च न्यायालय ने थाना प्रभारी को तत्काल दोषी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दिया थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने तत्काल न्यायालय का आदेश पालन गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दोषी महिला काजल वर्मा को बघौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
हरदोई से अजय कुमार की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment