प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में था।विधवा महिला का नाम
बघौली हरदोई
विकास खंड अहिरोरी के ग्राम पंचायत गोंडाराव के मजरा तिलकपुरवा में एक विधवा महिला ने डीएम को दिया शिकायती पत्र देकर एडीओ एसटी व प्रधान तरुन्नम अन्सारी पर प्रधान मंत्री आवास सूची में नाम होने बाद अपात्र घोषित कर देने का आरोप लगाया है।उस महिला के पास रहने के लिए न ही मकान है और न ही कोई वारिस है।महिला अपने भाई भ तीजे के घर पर रहने को मजबूर हैं। महिला की शादी के कुछ ही दिनों बाद पति का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद से वह अपने भाई भतीजे के पास रहने को मजबूर हैं।यही नहीं महिला के कोई संतान भी नही है।
बताया गया हैं कि ग्राम पंचायत गोंडाराव के मजरा तिलकपुरवा गांव की रहने वाली अनाथ विधवा महिला संतोष कुमारी पत्नी सतीश कुमार ने डीएम को दिए शिकायी पत्र में कहा है कि उसका नाम प्रधान मंत्री आवास योजना सूची में था।जो वास्तविक रूप से आवास पत्र है।जिसे गांव के कुछ लोगो के कहने पर एडीओ पंचायत और सेक्रेटरी के द्वारा जांच में अपात्र घोषित कर दिया है।और बताया कि उसके न ही रहने के लिए कोई आवास है।और न ही कोई जमीन जयदात हैं।वही अपने भाई भतीजे के पास रह कर जीवन यापन कर रही है। उसने जांच कर आवास दिलाए जाने की मांग अधिकारियों से की है। इसी तरह गोंडाराव ग्राम पंचायत में जमकर अधिकारियों की मनमानी चल रही हैं।इस बारे में दूरभाष पर वीडियो अहिरोरी बृजेश मिश्रा से बात करने पर बताया कि इस बारे में अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जानकारी होते ही कार्यवाही की जाएगी
हरदोई से अजय कुमार की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment