संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर
कत्थक नृत्य और गायन वंदना से शुरू हुआ कार्यक्रम लोकगीत की प्रस्तुति से अंतिम सोपान पर कार्यक्रम समाप्त हुआ। मौका था लक्ष्मी देवी ललित कला अकादमी के तत्वाधान में संगीत जागरण मंच द्वारा
अशोक नगर स्थित अकादमी सभा कक्ष में आयोजित संगीत संध्या का अकादमी के अध्यक्ष सुनील गुप्ता द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से संगीत संध्या का शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत प्रस्तुत *तुम्हें सतत प्रणाम है* वंदना में स्वर थे, शिवांगी सिंह, अंशिका द्विवेदी, अनुष्का गौतम, जया शुक्ला, शिवानी गुप्ता के स्वाति पांडे ने कथक नृत्य से देवी स्तुति प्रस्तुत की।
अकादमी के आदित्य, आदिति, साराक्षी, शांभवी वर्मा एवं काव्या ने सामूहिक प्रार्थना *मन उसी की करो प्रार्थना* प्रस्तुत की।
इसके उपरांत छात्र देव वणिक ने राग यमन में द्रुत ख्याल एवं तराना अकादमी की छात्राओं अभिव्यंजना सिंह, शिवांगी, आकांक्षा, प्रियल एवं तनु विश्वकर्मा ने लयकारी प्रधान गायकी ध्रुपद राग शंकरा में *आदि देव महादेव* प्रस्तुत किया। मोहित मिश्रा ने गिटार वादन के साथ गीत *लब पर आए गीत सुहाने* प्रस्तुत किया। प्रियल ने ग़ज़ल *अगर हम कहे तो* तथा साराक्षी गुप्ता ने राग भैरव में बंदिश व तराना प्रस्तुत किया।
अंत में छात्राओं द्वारा पेश किए गए लोकगीत *हरी भरी धरती में* से संगीत सभा का समापन हुआ।
कार्यक्रम का कुशल संचालन अकादमी की इंचार्ज कविता सिंह ने किया तबले पर संगत आकाश शर्मा ने की इस मौके पर राजेंद्र राव, डॉ सुरेश अवस्थी, डॉ कमल मुसद्दी, विनोद श्रीवास्तव,
पूर्वी श्रीवास्तव, कविता श्रीवास्तव एवं अंकित जैन अंचल कुमार उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment