*बिना जांच किए मुकदमा दर्ज करने व बयान न लेने का युवक ने लगाया आरोप*
*संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर*
कानपुर - साढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव से एक मामला सामने आया है जिसमें एक नाम के दो व्यक्तियों के होने के चलते गलती एस एम एस हुआ सेंड हो गया और जिस व्यक्ति को एसएमएस गया उस व्यक्ति ने थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया जिसमें पुलिस ने एसएमएस भेजने वाले के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया। जिस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ उस व्यक्ति ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक नाम के दो व्यक्ति थे जिसमें एक उसके साथ रहने वाला वाहन चालक और एक उसके गांव का रहने वाला नेता था जिस दिन उसके द्वारा एसएमएस सेंड किया गया उस दिन उसके वाहन चालक के पुत्र का जन्मदिन था जिसकी सरप्राईज पार्टी देने का प्लान था सरप्राईज पार्टी देने के चलते वाहन चालक को एसएमएस किया जो गलती से गांव के रहने वाले एक नेता के सेंड हो गया वाहन चालक के आने के बाद जब एसएमएस न पहुंचने की जानकारी हुई देखने पर जब जानकारी प्राप्त हुईं कि गांव के रहने वाले नेता को एसएमएस चला गया है एसएमएस भेजने वाले के द्वारा नेता जी को तुरंत कॉल किया गया गलती मांगने का एसएमएस किया पर नेता जी ने कोई जवाब नहीं दिया नेता जी ने थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया जिसमें उन्होंने बताया कि उनको और उनके पुत्र को उठा लेने का एसएमएस प्राप्त हुआ शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने बिना जांच किए मुकदमा दर्ज कर लिया।
युवक ने आरोप लगाया है कि पुलिस के द्वारा उसको बयान लेने के लिए ड्यूटी से बुलाया गया था जब उसने आकर अपनी पूरी बात लिखित रूप देनी चाही तो जांचकर्ता के द्वारा बयान लेने से इंकार कर दिया गया। युवक का आरोप है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में आकर काम कर रही है और उसी दबाव के चलते उसका बयान लेने से इंकार कर दिया गया है।

No comments:
Post a Comment