बताते चलें कि राघोपुर मल्लावां मार्ग लक्ष्मीपुर मोड की ओर से आ रहे ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में टैंकर ने अनियंत्रित होकर शराब ठेके के बोर्ड को तोड़ा बाल बाल हादसा बच्चा वहीं राघोपुर मल्लावां रोड चोडी करण हो जाने से बड़े वाहनों की गति अनियंत्रित होकर चलाते हैं वही आए दिन हादसा होते रहते हैं जिसको लेकर जिला प्रशासन से कई बार कहा गया कि क्रास रोड के पहले स्पीड ब्रेकर बनवाए जाना अति आवश्यक है लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अभी तक पी डब्लू डी विभाग को निर्देशित नहीं किया गया है संडीला से मल्लावां वाया राघोपुर कन्नौज मार्ग चौड़ीकरण हो जाने से वाहनों संख्या बढ़ गई है वाहन छोटे वाहनों को अनियंत्रित डंपर टैंकर कंटेनर तेज रफ्तार से गुजरते हुए छोटे वाहनों को क्रॉस रोड के समीप मुड़ते ही खींच लेते हैं इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन एवं पीडब्ल्यूडी जेई एक्स एन तक की जा चुकी है परंतु विभागीय अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रहेगा है वही 10 चक्का से लेकर 22 चक्का तक ओवरलोड गाड़ियां अनियंत्रित होकर निकलती रहती है इससे आए दिन हादसा होते रहते हैं जैसा कि आज दिनांक 25 जनवरी सुबह 10:00 बजे लच्छीपुर मार्ग से मल्लावां राघोपुर मार्ग पर ई-रिक्शा ऊंचा रोड हो जाने से चढ़ा रहा था उसी समय टैंकर राघोपुर की ओर से तेज गति से मल्लावां की ओर निकल रहा था ई-रिक्शा को बाल बाल बचाने के चक्कर में आबकारी विभाग द्वारा लगे शराब बोर्ड को अनियंत्रित स्थिति में तोड़ते हुए स्पीड पर काबू पाया ।
हरदोई से अजय कुमार की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment