नेहा राज और माही श्रीवास्तव का नया धमाकेदार सांग 'सट जाले राजा जी' हुआ रिलीज - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Friday, 13 January 2023

नेहा राज और माही श्रीवास्तव का नया धमाकेदार सांग 'सट जाले राजा जी' हुआ रिलीज



नेहा राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब धमाल मचा रही है। दोनों के गानों को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। नेहा और माही की जोड़ी का नया भोजपुरी गाना 'सट जाले राजा जी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसे  यूट्यूब पर दर्शकों का बेहद खास अटेंशन मिला रहा है। इस भोजपुरी गाने को नेहा राज ने गाया है जबकि इसे माही श्रीवास्तव के ऊपर फिल्माया गया है।गाने में हमेशा की तरह ही माही की कातिलाना मुस्कान दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है।


लिंकः https://youtu.be/Al5-LIvTcX4


गाने में माही गाती है कि लहर लहर लाहराला हो जब साड़िया ए सखी... नहीं बलम के हमरा से हटे हो नजरिया ए सखी... दहिके अपोरी लाली पोट जाले राजा जी...जैसे सटला चुम्बकवा ओसेही सट जाले राजा जी...।


गाने में माही के कोस्टार की परफॉर्मेंस भी पसंद की जा रही है। वहीं बीच-बीच में नेहा भी गाने में नजर आ रही हैं, जो एक दम से गज़ब की लग रही हैं। गाने में लिरिक्स और म्यूजिक भी आम भोजपुरिया संगीत से बेहद ही अलग है जो आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा। गौरतलब है कि दोनों की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब पसंद किया जा रहा है, इससे पहले भी दोनों की जुगलबंदी पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। गाने में माही बेहद ही मनमोहक लग रही हैं। उनका एक एक मूवमेंट दर्शकों को अपना दीवाना बना रहा है।  


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'सट जाले राजा जी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके लिरिक्स बीरबल चंदन ने लिखे हैं। वही इसका म्यूजिक अभिषेक गुप्ता ने दिया हैं। वीडियो निर्देशन भोजपुरिया का है। कोरियोग्राफ गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन, एडिट पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन