मथुरा अंकुर जायसवाल
मा. जिला जज मथुरा श्री राजीव भारती जी के निर्देश पर आज जिला कारागार, मथुरा का निरीक्षण श्रीमती नीरू शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला कारागार मथुरा के अधीक्षक श्री बृजेश कुमार, जेलर श्री महाप्रकाश, डिप्टी जेलर सुश्री करूणेश कुमारी, श्रीमती शिवानी यादव व श्री अनूप कुमार, जेल चिकित्सा अधिकारी श्री उत्पल सरकार व जेल बंदी पराविधिक स्वयसेवकगण आदि उपस्थित रहे।
जिला कारागार मथुरा में आज निरीक्षण दौरान कुल 1646 बंदी निरूद्ध होना पाया गया। जिला कारागार चिकित्सालय के निरीक्षण दौरान पाया गया कि इस चिकित्सालय में 58 बंदी मरीजों का ईलाज किया जा रहा है,जिन्हें अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। बंदी मरीजों से पृथक-पृथक वार्ता की गई व सभी के स्वास्थ व ईलाज के बारे में चिकित्सक से जानकारी ली गई। इस चिकित्सालय में बंदी मरीजों के मनोरंजन हेतु एक टी.वी. लगा है, स्वच्छ पानी हेतु एक आर.ओ. लगा पाया गया। जेल अस्पताल में भर्ती बंदी मरीजों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु जेल चिकित्सक व जेल प्रशासन को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये। जेल प्रशासन द्वारा चिकित्सालय में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान में जेल में निरूद्ध बंदियों को एल०ई०डी० बल्ब बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जेल में पोशाक बनाने का कार्य भी बंदियों द्वारा किया जाता है। शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जेल प्रशासन द्वारा बैरकों की खिडकियों को पॉलीथीन से कवर कर दिया गया।
महिला बंदियों हेतु जिला कारागार की महिला बैरक में प्रथक से चिकित्सालय बनाया गया है, जिसमे महिला चिकित्सक व दो नर्सों द्वारा सप्ताह में एक दिन महिला बंदियों का स्वास्थ परीक्षण किया जाता है। महिला बैरक में निरुद्ध महिला बंदियों से वार्ता की गई तथा उनके प्रकरणों की जानकारी ली गई।
फोटो -: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीरू शर्मा द्वारा जिला कारागार मथुरा का निरीक्षण


No comments:
Post a Comment