*रोजगार सेवक तिन्दौली औरA.P.Oअमानीगंज के बीच क्या हैं सांठगांठ जिससे मजदूर के मजदूरी का नहीं हो रहा भुगतान मजदूर को शिकायत करने पर क्यो भड़के A.p.oअमानीगंज पत्रकार से भी की अशब्द भाषा का प्रयोग*
*अयोध्या से अरविंद तिवारी की रिपोर्ट*
ब्लॉक अमानीगंज के ग्राम सभा तिन्दौली में कल NRML दिल्ली की टीम जांच करने पहुंची थी वहां पर मनरेगा मजदूरी भुगतान को लेकर सवाल पूछने पर मजदूर द्वारा पिछले वित्त वर्ष की मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ था उसकी शिकायत मजदूर द्वारा दिल्ली की टीम को किया गया। जिसमें A.P.O.अमानीगंज ने मजदूर के शिकायत के बीच में ही बोल दिया और जब मेटिंग खत्म हुई तो A.P.O बाहर आये वो शिकायत से तिलमिला उठे थे।और शिकायत कर्ता से पूछने लगे की तुमने शिकायत क्यों किया मजदूर ने कहा की मजदूरी रोजगार सेवक द्वारा नहीं भुगतान कराई जा रही थी इसलिए मैंने शिकायत किया यह भुगतान हमारा पिछले वित्त वर्ष का हैं रोजगार सेवक को बोलो तो वो भी बोलते हैं की नहीं लगाऊंगा और अगर मैं उच्च अधिकारियों के पास जाता हूं तो A.P.O.अमानीगंज नहीं बोलने देते हैं आखिर मजदूर के मजदूरी का भुगतान हो पायेगा की नहीं यह सोचने का विषय है।और हद तब हो गई। जबA.P.O.अमानीगंज देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार को अशब्द भाषा का प्रयोग करते नजर आये पत्रकार द्वारा मजदूर के मजदूरी के भुगतान को लेकर सवाल पूछने पर A.P.O भटक उठे और यह भी बोलते हुए नजर आए की आपको हम से मिल लेना चाहिए था और अब मैं भुगतान नहीं करूंगा जो करना हो कर लो आखिर रोजगार सेवक तिन्दौली वह A.P.Oअमानीगंज के सांठगांठ से ही मनरेगा मजदूरी भुगतान नहीं हो रहा है यह A.P.O.अमानीगंज अपने आप ही मजदूर की मजदूरी खा गये है यह सोचने योग्य बात है आखिर क्यों मजदूर की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और उधर A.P.O द्वारा पत्रकार से अभद्रता पूर्ण व्यवहार इसका जिम्मेदार कौन है।A.P.O.अमानीगंज की मानसिकता क्या दर्शाती है और मजदूर अगर मजदूरी की शिकायत न करें और भुगतान भी न हो तो मजदूर करें क्या।

No comments:
Post a Comment