आज का राशिफल कैसा रहेगा आज का दिन 26/01/2023 दिन बृहस्पतिवार - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Wednesday, 25 January 2023

आज का राशिफल कैसा रहेगा आज का दिन 26/01/2023 दिन बृहस्पतिवार

 🌞२६ जनवरी २०२३ राशिफल-गुरुवार माघ माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है,विक्रम संवत-२०७९,राहु-२:०१ PM से ३:२२ PM तक है,चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा,सूर्य मकर राशि पर है। 



🌹सत्य प्रकाश शर्मा🌹 


🎋मेष-ॐ सों सोमाय नम:।

आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी,साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे,दशम सूर्य तथा द्वादश चन्द्रमा व गुरु लाभ दे सकता है,बिजनेस को लेकर लाभ रहेगा,जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है,व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं,दिन अच्छा रहेगा,इस राशि के जो लोग राजनीती के क्षेत्र में हैं वो लोग आज किसी सभा में जाएंगे जहां अपने संबोधन से जनमानस में नयी उमंग भर देंगे,सम्मान में चार चांद लग जाएंगे,जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं बस अपनी मेहनत जारी रखें। 


🎋वृष:-ॐ बुं बुधाय नम:।

दिन सफलता का है,व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है,आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे,दिन शुभ फलदायी है,धन वृद्धि और पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं,व्यापार के लिए किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है,परिजनों तथा मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है,समय आनंद और मस्ती में गुजरेगा,नए संपर्क से आपको लाभ होने की संभावना है,आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है,नए काम शुरू कर सकते हैं। 


🎋मिथुन:-ॐ रां राहवे नम:।

कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा,बुध जाँब के लिए शुभ है,मीन के चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है,कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं,दिन शुभ तथा अनुकूलता से भरा होगा,सह कर्मचारी तथा अधिकारी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे,सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी,पदोन्नति के योग बन रहे हैं,परिजनों से उपहार मिल सकते हैं,आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा,सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा। 


🎋कर्क:-ॐ रां राहवे नम:।

सूर्य मकर,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि भाग्यभाव में शुभ है,धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे,आप धार्मिक काम और पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे,मंदिर या किसी धार्मिक आयोजन में जाने का प्रसंग बन सकता है,परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा,आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. मन भी चिंता रहित होगा,धन लाभ होने की संभावना है,भाग्य आपका साथ देगा। 


🎋सिंह:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

गुरु-चन्द्रमा अष्टम व सूर्य राशि से खष्ठम शुभ रहेंगे,राशि से अष्टम गोचर कर रहा चन्द्रमा परिवार के लिए भी शुभ है,चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे,किसी योजना को टालना ठीक नहीं है,आपको हर काम संभलकर करना चाहिए,आकस्मिक खर्च आ सकता है,नियम विरुद्ध कोई काम आज ना करें,ईश्वर-स्मरण तथा आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी। 


🎋कन्या:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।

सूर्य राशि से पँचम रहकर व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे,सप्तम गुरु व चन्द्रमा लाभकारी है,शनि कुम्भ का होकर शुभ है सफलता देगा,दिन अनुकूलता से भरा रहेगा,जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे,जीवन में मधुरता रहेगी,किसी नए व्यक्ति की ओर से आकर्षण अनुभव करेंगे,सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,संबंध अच्छे रहेंगे। 


🎋तुला:-ॐ कें केतवे नम:।

सूर्य राशि से चतुर्थ तथा चन्द्रमा-गुरु खष्ठम भाव में होकर जाँब के लिए शुभ फलदायक हैं।व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव संभव है,मित्रों का सहयोग मिलेगा,धन के व्यय पर नियंत्रण रखें,कामकाज में निरंतरता और सक्रियता बनाए रहेंगे,उचित प्रयासरत रहेंगे,विपक्ष से सजगता बढ़ाएं,अड़चनों में कमी आएगी,पेशा अच्छा रहेगा,क्षमता में वृद्धि होगी,कार्यक्षेत्र में अनुशासन रखेंगे,संबंधों का सम्मान करें,जरूरी कार्य समय से करें,आर्थिक मामलों में स्पष्ट रहें,सेवाभावना पर जोर रहेगा,कार्य व्यापार में सामान्य परिणाम बनेंगे,तथ्यों पर ध्यान देंगे,अनुशासन रखें। 


🎋वृश्चिक:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

सूर्य तृतीय भाव में रहकर कार्यों में प्रगति देंगे,चन्द्रमा तथा गुरु पँचम मंगलमय है,दिन सफलता का है,अनावश्यक जिद करना आपके लिए भारी पड़ सकता है,किसी साथी की मदद से आपका बिगड़ा काम बन जाएगा,गिरने वाले मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें,सामाजिक गतिविधियों में समय बितेगा और आपके लिए यह शुभ रहेगा,शत्रुता योजनाओं के प्रभाव से बचे। 


🎋धनु:-ॐ सों सोमाय नम:।

सूर्य राशि से द्वितीय तथा चन्द्रमा-गुरु राशि से चतुर्थ गोचररत है,सुखद समाचार की प्राप्ति होगी,नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं,करियर नया उड़ान भरेगा,जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रयास कर रहे थे,अब उनमें से कोई एक सफल होगा,विवाद भी सुलझ जाएंगे,बहुत जल्द कोई खुशखबरी मिल सकती है। 


🎋मकर:-ॐ बुं बुधाय नम:।

शनि राशि से द्वितीय व चन्द्रमा-गुरु तृतीय गोचर करेंगे,प्रोग्रेस है,सफलता मिलेगी,किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे,बच्चों को दूसरों के साथ भरोसे न छोड़ें बल्कि उनकी समझ को उनका सहयोग करें,आर्थिक लाभ हो सकता है,व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है,किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी,कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। 


🎋कुम्‍भ:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

शनि राशि में है,चन्द्रमा तथा गुरु एक साथ मीन में है,लाभ रहेगा,नवीन कार्य आरंभ होंगे,गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे,आत्मबल में वृद्धि होगी,सिस्टम को मजबूत बनाएं और अच्छा रिलेशन बनाकर रखें,दिन ताजगी से भरा रहेगा,जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे,दिन बेहतर रहेगा,आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। 


🎋मीन:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

सूर्य मकर व गुरु-चन्द्रमा राशि में शुभ हैं,जाँब में उन्नति होगी,शुक्र व बुध लाभ के संकेत दे रहे हैं,कोई बड़ा कार्य संभावित है,धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे,वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग के कारण आपका दिन अच्छा बितेगा,काम में व्यस्तता के कारण व्यक्तिगत जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है,इसलिए काम और परिवार में संतुलन बनाए रखें,कोई आर्थिक लाभ हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन