*विश्व ब्राह्मण महासभा की ओर से प्रयाग में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम विप्र सम्मेलन में उपनयन यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जाएगा*
*संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर*
विश्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव धर्मेन्द्र शुक्ला ने बताया कि 26 जनवरी बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त में 101 बालकों को जनेउ धारण करवाई जाएगी, इसके लिए पंजीयन चालू है। अब तक 50 से अधिक बालकों का पंजीयन किया जा चुका है। श्री शुक्ला ने कहा कि आप लोग अपने बालको का यज्ञोपवित के लिए पंजीयन कराने के लिए कार्यक्रम संयोजक आचार्य रामजस जी को मोबाइल नंबर 6386582353 पर सूचित करे कार्यक्रम को लेकर समाज का रुझान देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम में आचार्य रामजस द्विवेदी अपनी टीम के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से बालकों को जनेउ धारण करवाएंगे। उन्होंने बताया कि उपनयन संस्कार महत्वपूर्ण संस्कार है। पहले 8 साल में बालकों के उपनयन संस्कार करवा दिया जाता था। यज्ञोपवीत से ही बालक को ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी जाती थी। इस संस्कार का उद्देश्य संयमित जीवन के साथ आत्मिक विकास में रत रहने के लिए बालकों को प्रेरित करना है। श्री शुक्ल ने बताया कि महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनीता मिश्रा जी के नेतृत्व में कई राज्यों से ब्राह्मण सभाओं के प्रतिनिधि 27 और 28 जनवरी को आयोजित सम्मेलन में सम्मिलित हो रहे हैं उन्होंने बताया इसी सम्मेलन के दौरान संघर्ष समिति का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें विप्र अधिकार व सम्मान के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की होगी

No comments:
Post a Comment