उत्तरी सिक्किम के जेमा में सेना के एक ट्रक की टक्कर में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। दुर्घटना तब हुई जब वाहन एक खतरनाक मोड़ पर चलते हुए एक ढलान पर फिसल गया। सिक्किम में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में सेना के 16 जवानों की जान चली गई, जबकि चार जवान घायलव हो गए। उत्तरी सिक्किम के जेमा में यह दुर्घटना तब हुई, जब आर्मी का ट्रक खतरनाक मोड़ पर खड़ी ढलान से नीचे फिसल गया। भारतीय सेना ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय जन पार्टी ने भी हादसे पर दुख जताया है. राजपा ने ट्वीट किया- नॉर्थ सिक्किम में सेना के ट्रक हादसे में 16 जवानों के शहीद और 4 जवानों के घायल होने की खबर, अत्यंत दुखद. ईश्वर शहीदों की आत्मा को शांति दें एवं घायलों को जल्द स्वस्थ करें. शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं, राहत बचाव का कार्य तेजी से करे सरकार. भावभीनी श्रद्धांजलि.
.jpeg)
No comments:
Post a Comment