शिव महापुराण सरस ,सुंदर व संगीतमय कथा के द्वितीय दिवस को शिव महिमा का वर्णन करते हुए मां ध्यान मूर्ति ने कहा कि जो शिव की प्रार्थना करते हुए अपने कपाल में दोनों हाथ रखकर बम बम बम 108 बार बोलते हैं उनसे भोले जी प्रसन्न हो उनके सारे दुखों को दूर कर सभी अपराध क्षमा कर देते हैं तथा जीवन कल्याणकारी हो जाता है यही शिव महिमा है _ मां ध्यान मूर्ति
सनातन मानव सेवा संस्थान भावापुर प्रयागराज के तत्वावधान में 7 दिन सुनिए शिव महापुराण सरस, सुंदर एवं संगीतमय कथा में आज दूसरे दिन परम पूज्य मां ध्यान मूर्ति जी महाराज कथा व्यास जो वृंदावन धाम से पधारी है सुहागन पैलेस भावापुर में भक्त जनों के अपार भीड़ के बीच कहा कि महादेव उन भक्तों पर प्रसन्न रहते हैं जो कपट रहित है व समर्पण भाव से तथा निष्काम कर्म को अपने जीवन में साधते हैं तो उनको शिव की कृपा प्राप्त होती है जो शिव की प्रार्थना करते हुए अपने कपाल में दोनों हाथ रखकर बम बम बम 108 बार बोलते हैं तो भोले जी प्रसन्न हो उनके सारे कष्टों को दूर कर सभी अपराध क्षमा करते हुए उनका जीवन कल्याणकारी बनाते हैं जिस पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाकर प्रसन्नता जाहिर किया , इसी क्रम में मा ध्यान मूर्ति जी ने बताया कि ब्रह्मा जी ने जीवन के सत्य का उपदेश दिया था इसके बाद शिवलिंग के प्राकट्य की कथा का वर्णन सुनाते हुए महादेव पर कौन कौन सी वस्तु और व्यक्ति समर्पित नहीं होते उनका वर्णन किया आज की कथा में महादेव की व्यापकता तथा एकरूपता को बताते हुए पंचकर्म तथा अष्ट मूर्तियों का वर्णन किया गया संसार के प्रथम गुरु श्री देवाधिदेव महादेव ने जो मंत्र सृष्टि को प्रथम उपदेश के रूप में वर्णन किया था उन्हीं मंत्रों का उच्चारण कर भक्ति भाव से श्रोताओं को विभोर कर दिया साथ ही कथा में 15 मिनट का ध्यान योग भी कराया व सुंदर-सुंदर शिव जी के संगीतमय भजनों से श्रोताओं को मन मुग्ध कर दिया उसके बाद श्रोताओं ने आपस में आध्यात्मिक प्रश्न उत्तर का संवाद करते हुए जिज्ञासाओं का हल पाया और प्रसन्नता जाहिर की बीच-बीच में सुंदर भजनों को सुनते हुए भक्तगण दोनों हाथ ऊपर उठाकर तालियां बजाते हुए नृत्य प्रस्तुत करने लगे ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय का जाप करने लगे जो बहुत ही सुंदर और मनोहारी दृश्य देखने को मिला इस कथा में लोगों को बहुत आनंद आ रहा है इसलिए हर घर से परिवार जन समूह के रूप में एकत्रित होकर पहुंच रहे हैं जो बहुत ही आनंददायक है इसकी व्यवस्था में सामिल लोगों में राज कुमार त्रिपाठी, सरजीत सिंह ,राजेंद्र कुमार तिवारी, श्याम सुंदर सिंह पटेल, संतोष मिश्रा, सुशील कुमार श्रीवास्तव, बी एम शुक्ला, पंकज कुमार,रामलाल पटेल, विनय मिश्रा, राधे मोहन शर्मा, कुलभूषण पांडे, पार्षद राजेश कुशवाहा ,शिवचरण सिंह, संत पाल स्वरूप ,राधे मोहन शर्मा ,विनय मिश्रा ,डॉ प्रेम शंकर पांडे ,अनिल कुमार रस्तोगी, वासुदेव पांडे ,श्रीमती नीलम मिश्रा ,श्रीमती आशा त्रिपाठी, अनुराधा ,अलका ,वीरांगना, पूनम केसरवानी, मधु श्रीवास्तव, सरस्वती देवी कुशवाहा पार्षद, कनकलता, प्रेमलता ,प्रतिमा शुक्ला ,रानी दुबे विजयलक्ष्मी ,सुमन कुशवाहा, अर्चना कुशवाहा ,अलका सिंह, अविनाश चंद्र तिवारी, नवल किशोर देव पांडे आदि लोग उपस्थित रहे और बहुत तन्मयता व शांतिपूर्वक ढंग से कथा श्रवण कर लोग आनंदित होकर प्रसाद ले अपने घरों को गए
श्याम सुंदर सिंह पटेल
संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी
सनातन मानव सेवा संस्थान
भावापुर ,प्रयागराज
मो 94 5425 5801
दिनांक 24 दिसंबर 2022


No comments:
Post a Comment