भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सदस्यता अभियान में अभूतपूर्व वृद्धि - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Saturday, 24 December 2022

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सदस्यता अभियान में अभूतपूर्व वृद्धि





प्रयागराज और सुल्तानपुर में सदस्यों की संख्या दो  सौ  के  ऊपर पहूँची  



मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और बिहार  पंजाब ने भी इस बार की बढ़ोतरी  




प्रयागराज / प्रतापगढ़ 

 भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा विगत एक  माह से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का बहुत सुखद परिणाम सामने आया है और महासंघ में प्रयागराज तथा सुल्तानपुर जनपद की संख्या 200 से ऊपर पहुंच चुकी है  |  इसी प्रकार अयोध्या प्रतापगढ़ बलिया सोनभद्र नोएडा  आदि जनपदों ने भी अपनी संख्या में उत्साहजनक वृद्धि की है  |

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया ने बताया कि नए सत्र में  कई नए जिलों में महासंघ का विस्तार हुआ है  |  इसी के साथ साथ मध्य प्रदेश बिहार उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों ने भी अपनी संख्या में निरंतर वृद्धि के समाचार भेजे हैं  |   श्री धुरिया ने बताया कि  दिसंबर के अंत  तक महासंघ संख्या की दृष्टि से महत्वपूर्ण संगठन बन जाएगा  | भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ  सदैव अपने सदस्यों के समस्याओं के प्रति सतर्क और सचेत रहता है कई जनपदों में पत्रकार उत्पीड़न के मामलों में त्वरित निर्णय होने से महासंघ के प्रति स्थानीय पत्रकारों की आस्था बढ़ी है |  राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद  धुरिया  ने  बताया कि महासंघ में सदस्यों की संख्या वृद्धि पर नहीं अपितु गुणवत्ता पर जोर देने के लिए वर्ष 2023 में बहुत काट छांट के बाद भी कुछ जनपदों ने अपनी सदस्यता में अप्रत्याशित वृद्धि की है | 

       उल्लेखनीय है कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के वार्षिक सम्मेलन में प्रतिवर्ष सदस्यता में कीर्तिमान बनाने वाले और समाचारों तथा कार्यक्रमों में कीर्तिमान स्थापित करने वाले तहसील जिला मंडल प्रदेश इकाइयों के पदाधिकारियों को स्वर्ण पदक रजत पदक  और  कांस्य  पदक  सहित कई  विशिष्ट सम्मान प्रदान किए जाते हैं  |  इस वर्ष का यह सम्मान आगामी 29 जनवरी 2023 को माघ मेला प्रयागराज में  दिया जा रहा है जिसमें वर्ष 2022 के उल्लेखनीय चयनित इकाइयों के पदाधिकारियों को पदक से सम्मानित करके उन्हें अभिनंदन किया जाएगा  |

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन