यूपी निकाय चुनाव पर फिलहाल हाईकोर्ट की रोक, ओबीसी आरक्षण पर मामला फंसा... - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Friday, 23 December 2022

यूपी निकाय चुनाव पर फिलहाल हाईकोर्ट की रोक, ओबीसी आरक्षण पर मामला फंसा...

हाई कोर्ट (फाइल फोटो)


 यूपी निकाय चुनाव में मामला फंसता नजर आ रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने ओबीसी आरक्षण के मसले पर सुनवाई होने तक निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान पर मंगलवार तक रोक लगा दी है। फिलहाल तो यह रोक मंगलवार तक ही है लेकिन अगर यह बढ़ी तो निकाय चुनाव टल सकते हैं।

 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी निकाय चुनाव पर रोक लगाई है


निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान पर कल तक रोक लगी है


कोर्ट में निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर सुनवाई चल रही है



लखनऊ:यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान करने पर कल तक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य निर्वाचन आयोग को निकाय चुनाव की अधिसूचना कल तक जारी करने से रोका। निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देने के मुद्दे पर दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सरकार से मांगा है।

ओबीसी को आरक्षण देने के नियमों का पूरा ब्यौरा कल हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में पेश होगा, इसके बाद मामले की सुनवाई होगी। तब तक राज्य निर्वाचन आयोग को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने से हाईकोर्ट ने रोका है।

हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव की बेंच ने निर्देश दिए हैं। अगर यह रोक कल के बाद भी बढ़ती है तो निकाय चुनाव फंस सकते हैं। आसार थे चुनाव 15 दिसंबर को घोषित हो सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन