*रिपोर्ट राजेश कुमार यादव*
*मध्य प्रदेश*
अपने वोटर्स को रिझाने के लिए क्या क्या नहीं करते, लेकिन जब जनता रूठ जाए तो फिर क्या करें. शिवराज के एक मंत्री ने ऐसे ही हालात का सामना किया. उन्होंने ऐसा इमोशनल कार्ड खेला कि नाराज जनता के तेवर ठंडे हो गए. अपने बयानों और कार्यशैली से चर्चाओं में रहने वाले मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. आज वह ग्वालियर में अतिक्रमण हटाने से नाराज लोगों के बीच पहुंचे. यहां उन्होंने कहा- आप लोग मुझे जूते मार लें. डंडे मारें. चाहे पत्थर फिंकवा दें. मैं वही करूंगा, जो शहर और आने वाली पीढ़ियों के हित में होगा. मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया.
कल ग्वालियर के किलागेट इलाके में नगर निगम और प्रशासन के अफसर अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे. यहां जेसीबी चलने लगी, तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. लोग हंगामा करने लगे. पुलिस ने लाठियां चलाकर उन्हें खदेड़ा. इसके बाद स्थानीय कांग्रेस नेता भी पहुंच गए थे. पुलिस नेताओं को उठाकर ले गई थी. उन्हें घर में नजरबंद कर दिया. ये इलाका ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्मन सिंह तोमर का विधानसभा क्षेत्र है. लोगों ने क्षेत्रीय विधायक तोमर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अमले ने यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की थी.
कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय लोग काफी नाराज थे. खास तौर पर अपने विधायक से, जो प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री भी हैं. अगले साल विधानसभा का चुनाव होना हैं. ऐसे में प्रद्युम्न सिंह तोमर की मुसीबत बढ़ सकती है, इसलिए दोपहर में ऊर्जा मंत्री तोमर नाराज लोगों के बीच पहुंचे. लोगों ने मंत्री के सामने भी गुस्सा जाहिर किया. यहां लोगों ने नाराजगी जताई. कुछ ने कहा, अब आ गए, कल कहां थे. किसी ने बिना नोटिस के तोड़फोड़ का आरोप लगाया.

No comments:
Post a Comment