चरित्र पर शक: सराफ अमित हत्याकांड में नया मोड़, बेटी और प्रेमी ने किया था कत्ल... कॉल डिटेल से सनसनीखेज खुलासा.... - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Friday, 11 November 2022

चरित्र पर शक: सराफ अमित हत्याकांड में नया मोड़, बेटी और प्रेमी ने किया था कत्ल... कॉल डिटेल से सनसनीखेज खुलासा....





*रिपोर्ट राजेश कुमार यादव गाजियाबाद यूपी*


गाजियाबाद के संजयनगर सेक्टर-23 में तीन सितंबर की रात मां को पीटने पर 16 साल की बेटी ने पिता अमित वर्मा के सिर पर बट्टा मारकर जान लेने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी बेटी ने अपने प्रेमी अमन के साथ मिलकर बदहवास हालत में पड़े पिता को जान से मारा उसके बाद शव को सीढ़ियों से नीचे उतारकर कार में रख कमला नेहरूनगर के जंगल में छोड़ा था। जांच में अमन का नाम सामने आने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने आरोपी अमन को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस आरोपी मां और बेटी को जेल भेज चुकी है।

मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी मुन्नेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गौतमबुद्धनगर के कासना निवासी अमन है। अमन मृतक अमित वर्मा की बेटी का दोस्त है और बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। 

अमन ने पूछताछ में बताया कि उनकी दोस्ती एक साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। सराफ की बेटी ने उसे अपने पिता के अत्याचारों के बारे में बताया था। अमन ने बताया कि उसकी दोस्त के पास उसकी कुछ फोटो थी। 

तीन सितंबर की रात उसने फोन कर उसे घर बुलाया था। मना करने पर उसने फोटो उसकी मां को दिखाने की धमकी दी। डर में अमन सराफ के घर पहुंच गया, जहां उसने सराफ को खून में लथपथ देखा। किशोरी ने अमन को पूरी कहानी बताई और बेहोशी की हालत में पड़े अपने पिता के सिर में अमन के साथ मिलकर बट्टे मारे और जान से मार दिया। 

इसके बाद दोनों ने मिलकर सराफ को छत से नीचे उतारा और कार में शव रखकर कमला नेहरूनगर पहुंच गए। शव को कार में ही छोड़कर अमन के साथ पैदल वापस घर लौटी। 

घर पर खून के धब्बे साफ करने के साथ झूठी कहानी रची। चार सितंबर की सुबह शव मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल और घर की जांच कर मामले का पर्दाफाश कर मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अमन का नाम सामने आया।

दो बार रिमांड पर लेने के बाद भी नहीं बोलीं मां-बेटी

मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात में मां और बेटी ही शव को सीढ़ियों से उतारकर कार में रखकर छोड़कर आएंगी। ऐसा संभव नहीं लग रहा था तो पुलिस ने मामले में सभी पहलुओं पर जांच की। पुलिस की पहले आरोपी शालू के भाई पर शक की सुई घूमी लेकिन जांच में उसके खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिले। 

इसके बाद पुलिस ने आरोपी मां-बेटी के कॉल डिटेल और लोकेशन निकलवाई। जिसमें सराफ की आरोपी बेटी के दोस्त के मोबाइल नंबर की जानकारी मिली। उसे ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया, जिसने पूरी वारदात को कबूली।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन