*रिपोर्ट राजेश कुमार यादव*
*सहारनपुर :* प्रेमी युवक की हत्या के बाद प्रेमिका ने भी आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव इस्लामनगर की बताई जा रही है। यहा 19 वर्षीय युवक प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर पहुंचा था जहां पर प्रेमिका के परिजनों ने बेदर्दी से पिटाई कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड दिया। प्रेमी की मौत की खबर सुनकर युवती ने भी फांसी लगाकर अपनी सच्ची महोब्बत होने का सबूत देते हुए जान दे दी। मामला दो सम्प्रदाय का होने के कारण गांव में तनाव बना हुआ है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएसी गांव में तैनात कर दी गई है।

No comments:
Post a Comment