पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का इलाज कर रहे डॉक्टरों का बयान, 'पैरों में गोली के कई टुकड़े मौजूद - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Friday, 4 November 2022

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का इलाज कर रहे डॉक्टरों का बयान, 'पैरों में गोली के कई टुकड़े मौजूद




*रिपोर्ट राजेश कुमार यादव पाकिस्तान*



 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान  को गोलीबारी  में घायल होने के बाद लाहौर के शौकत खानम अस्पताल में भर्ती कराया गया  जहां उनका इलाज चल रहा है. पूर्व पीएम के तबीयत को लेकर अस्पताल ने बयान दिया है. अस्पताल  के मुताबिक, "गोलीबारी की इस घटना में इमरान खान के दाएं पैर की टिबिया हड्डी का एक छोटा टुकड़ा टूट गया है. साथ ही उनके पैरों में गोली के कई टुकड़े मौजूद हैं. इमरान खान का बीपी और अन्य वाइटल सामान्य हैं. उन्हें ज़रूरी दवाएं दी गई हैं. विस्तार से आकलन और टेस्ट के बाद सर्जरी की प्रक्रिया होगी. इमरान खान के इलाज के लिए अस्पताल में चार सदस्यीय टीम बनाई गई है. डॉक्टर फैसल टीम के चीफ हैं. यह अस्पताल इमरान खान ने ही अपनी मां के नाम पर बनवाया था. वहीं, इमरान खान पर हुए हमले को लेकर इस्लामाबाद पुलिस ने बयान जारी किया है. पुलिस ने कहा, ''इस्लामाबाद में हालात पूरी तरह से शांतिपूर्ण हैं और रेड जोन समेत शहर में ट्रैफिक खुला है. किसी भी प्रकार के हथियार को ले जाना और प्रदर्शित करना प्रतिबंधित है.'' शरीफ सरकार ने रिपोर्ट तलब की पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, खुफिया एजेंसी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें देश के हालात बिगड़ने की आशंका जताई गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान खान के समर्थक सेना और सरकारी बिल्डिगों को निशाना बना सकते हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान पर जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है. साथ ही शरीफ ने इस घटना को लेकर रिपोर्ट तलब की है. News Reels शूटर का कबूलनामा इमरान खान पर हमला करने वाले व्यक्ति ने बताया कि "मैं केवल इमरान खान को मारने आया था

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन