राकेश तिवारी और शिल्पी के नए सॉंग 'टूटे कमरिया' हुआ रिलीज, सबा खान ने लूटी महफ़िल - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Thursday, 3 November 2022

राकेश तिवारी और शिल्पी के नए सॉंग 'टूटे कमरिया' हुआ रिलीज, सबा खान ने लूटी महफ़िल

 


भोजपुरी सिनेमा की ट्रेंडिंग क्वीन नाम से मशहूर शिल्पी राज अपने गानों से धमाल मचाती रहती हैं। शिल्पी की आवाज का जादू उनके फैंस पर इस तरह से छाया रहता है कि उनका हर गाना रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। अब अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करने वाली शिल्पी राज और सुपरसिंगर राकेश तिवारी का एक नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस सॉंग के बोल है 'टूटे कमरिया'। 


लिंकः https://youtu.be/rhngpHmoIOY


इस सॉंग को शिल्पी के साथ राकेश तिवारी ने अपनी मधुर और मदहोश कर देने वाली आवाज में गाया है। इस सॉंग को भोजपुरी एक्ट्रेस सबा खान के ऊपर फिल्माया गया है। इन्हें   इंडस्ट्री की क्यूट गर्ल भी कहा जाता है। उन्हें इंडस्ट्री को ज्वॉइन किए अभी महज कुछ ही वक्त बीता है और वो बहुत जल्द ही भोजपुरिया दर्शकों के दिल पर राज करने लगी हैं। 

इस सांग में उनकी लाजवाब परफॉर्मेंस ने सभी को हैरान कर दिया है। इस सॉंग में सबा ने अपने कमर के दर्द को ऑनस्क्रीन पति से एक मजेदार अंदाज में बयां किया है। दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को बहुत ही ज्यादा भा रही है।

'टूटे कमरिया' को ट्रेंडिंग क्वीन शिल्पी राज और सुपरसिंगर राकेश तिवारी ने गाया है। इसके लिरिक्स सोनू सरगम ने लिखे हैं। इसको अभिनेत्री सबा खान पर फिल्माया गया है। वही त्रिभुवन यादव ने इसका संगीत दिया है। गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसका निर्देशन गोल्डी जायसवाल और कोरियोग्राफी बॉबी जैक्सन ने की है।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन