माह श्रीवास्तव और प्रियंका सिंह ने दिखाई घरेलू महिला की परेशानी, ऑनस्क्रीन पति से कहा 'कमईबऽ ना त राजा खिअईबऽ कईसे' - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Wednesday, 23 November 2022

माह श्रीवास्तव और प्रियंका सिंह ने दिखाई घरेलू महिला की परेशानी, ऑनस्क्रीन पति से कहा 'कमईबऽ ना त राजा खिअईबऽ कईसे'

 


भोजपुरी इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। बता दें उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। माही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। इस बीच उनका नया गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज हो चुका है जिसके बोल है 'कमईबऽ ना त राजा खिअईबऽ कईसे'। इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की लता मंगेशकर कही जाने वाली सुपरसिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। जिनकी आवाज में एक ऐसी काशिश है जो दर्शकों को अपनी ओर खींचती है। इन्होंने अब तक सैकडों गाने गाए जो आज यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज पार कर चुके हैं। 


लिंकः https://youtu.be/ffo-pLDlyTs


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज 'कमईबऽ ना त राजा खिअईबऽ कईसे' गाने में एक दंपति के बीच परिवार के भरण पोषण को लेकर बातचीत हो रही है। गाने में माही एक घरेलू महिला के तौर पर गज़ब की लग रही है। वे हर किरदार के हिसाब से खुद को ढाल लेती है। चाहे वो बोल्ड हो, सिंपल हो या एक पारिवारिक महिला का किरदार हो। 

गाने में माही अपने ऑनस्क्रीन पति से कहती है कि दिल्ली न बॉम्बे नही जाला हरियाणा ब हर घड़ी हमके निहारला सजनवा तो तोहार भुजी भुजी लाइका जी आईएबे कइसे से कमईबऽ ना त राजा खिअईबऽ कईसे। गाने में माही ने अपने हुस्न का जादू कुछ ऐसा चला है कि अब तो वे किसी के रोके नहीं रुकने वाली हैं। वे 


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सॉंग 'कमईबऽ ना त राजा खिअईबऽ कईसे' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है। वही इसको आज़ाद सिंह ने लिखा है। इसके म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है। इनका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। कंपोजर रत्नेश सिंह, रिकार्डिस्ट अविनाश सिंह हैं। कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन की है। वही इनको एडिट पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन