गुजरात की बजी रणभेरी; 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, EC ने बताई ऐलान में देरी की वजह - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Friday, 4 November 2022

गुजरात की बजी रणभेरी; 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, EC ने बताई ऐलान में देरी की वजह

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

*नयी दिल्ली*





   गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती हिमाचल प्रदेश के साथ ही आठ दिसंबर को होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में  आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गुरुवार को यह घोषणा की. गुजरात की कुल 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण में 89 सीटों पर और दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा. फिलहाल, गुजरात में बीते ढाई दशक से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री से त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद है. बहरहाल, मौजूदा गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो जाएगा.

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन