भोजपुरी इंडस्ट्री में म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी की हमेशा नया और बड़ा करने की बादशाहत कायम है। इस संगीत कंपनी के द्वारा प्रतिदिन स्टार सिंगर्स और कलाकारों के गाने रिलीज हो रहे हैं, जिसके व्यूज मिलियन क्लब में शामिल होते हैं। इसी म्यूज़िक कम्पनी से कल 6 जुलाई को सुबह 6 बजे सुपर स्टार सिंगर अंकुश राजा और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी का एक बवाल वीडियो सांग कमर लपकउआ" रिलीज होने जा रहा है। इस धमाल सांग का टीज़र आउट कर दिया गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टीज़र देखकर फैन्स के सब्र टूटा जा रहा है और वे बड़ी बेसब्री से कल सुबह का इंतज़ार कर रहे हैं जब गाना रिलीज होगा।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा जारी किया टीजर देखकर अंदाजा होता है कि यह अब तक का सबसे महंगा म्यूज़िकल अल्बम का वीडियो सांग है। टीजर में नीलम गिरी का चेहरा जब घूंघट से बाहर निकलता है तो मदहोश कर देता है और फिर कातिल अंदाज से जब वो आंख मारती हैं कि दर्शक क्रेजी हो जाते हैं। उसपर अंकुश राजा बेहद रोमांटिक फील के साथ गाते हैं "ए गोरी कमर लपकउआ हा।"
तो हो जाईये तैयार कल मंगलवार को सुबह 06 बजे सुपरस्टार अंकुश राजा व शिल्पी राज की आवाज में बवाल सॉंग कमर लपकउआ देखने के लिए जिसमें नीलम गिरी बिजलियाँ गिराने आ रही हैं।इस गाने को सुन और देखकर आपका तन मन झूम उठेगा।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाने का टीजर सोशल मीडिया पर आते ही खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। गाना कितना भव्य है, यह टीज़र बता रहा है। फैन्स अंकुश राजा और नीलम गिरी के इस जबरदस्त वीडियो सांग का बड़ी बेचैनी से इंतजार करने लगे हैं।
गाने के सिंगर्स अंकुश राजा और शिल्पी राज है। निर्माता रत्नाकर कुमार, संगीतकार छोटु रावत, गीतकार बोस रामपुरी, डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, गार्जियन लखन बाबा और प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

No comments:
Post a Comment