मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी ने राष्ट्रपति से की माँग
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के ग्राम अम्बाह में विगत दिनों नाबालिग बेटी रोज़ी के साथ दुष्कृत्य कर हत्या कर दि गई थी और उसके शव को रस्सियों से बांध दिया गया था जिसको लेकर मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रियाजुद्दीन शेख़ के नेतृत्व मे उक्त हत्या कड़ा विरोध करते हुए, इंशानियत को शर्मशार करदेने वाले हत्यारे को फाँसी देने की राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपकर मांग की । कमेटी प्रदेश अध्यक्ष रियाजुद्दीन शेख़ ने कहा मुरैना के इस दिल दहलाने वाली घटना से पीड़ित परिवार के साथ साथ पूरे देश को व्यथित आक्रोशित कर दिया है , इस केस में जन जन की भावनाएं जुड़ गई है ,जिससे पूरे देश में अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज में भारी रोष व्याप्त है, मध्य प्रदेश में उक्त जघन्य हत्याकांड की घटना अत्यंत निंदनीय एवं समाज को कलंकित करने वाली है । राज्य सरकार इस दुखद
हत्याकांड की सीबीआई जांच की जाए और इस केस को अंडरट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई किया जाकर आरोपी को सख्त से सख्त सजा ( फाँसी) दिलाया जाए ,ताकि पीड़ित परिवार को निष्पक्ष न्याय मिल सके ।
इस मौके पर समाजसेवी नरेंद्र सिंह चावला, शायर रियाज़ एहमद फ़िगार, डॉ साजीद पठान, खलील खान सदर, शाक़िर शेख़, शाहरुख़ मिर्ज़ा, अकरम खान, अनस खान, आदि मौजूद रहे ।

No comments:
Post a Comment