फिर जागृत हुई बागली जिला बनाओ समिति कार्यकर्ताओं की मांग- - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Wednesday, 14 July 2021

फिर जागृत हुई बागली जिला बनाओ समिति कार्यकर्ताओं की मांग-

पूर्व सीएम स्वर्गीय कैलाश जोशी की प्रतिमा को दिया ज्ञापन।सीएम शिवराज सिंह चौहान की सद्बुद्धि की गई प्रार्थना



आम तौर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन किसी नेता या अधिकारी को दिया जाता है।परन्तु बागली में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सियासत में सन्त कहे जाने वाले स्व.कैलाश जोशी की जयंती के मौके पर बागली जिला बनाओ समिति व क्षेत्रवासियों ने अनूठा प्रयोग करते हुए बागली में नवस्थापित प्रतिमा के समक्ष बागली को जिला बनाने का ज्ञापन देकर सीएम शिवराज सिंह चौहान को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। 



दरअसल मामला कुछ यूं है कि पिछले वर्ष हॉटपिपल्या में अयोजित स्वर्गीय कैलाश जोशी की प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान सीएम शिवराज ने बागली को 53 वा जिला बनाने की घोषणा की थी।परन्तु एक वर्ष बीत जाने के बावजूद बागली जिला बनाओ की प्रक्रिया मूर्तरूप नही ले सकी।इसी मांग को लेकर बागली के नोजवानों ने स्वर्गीय कैलाश जोशी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए ज्ञापन अर्पित किया।ततपश्चात दो मिनट का मौन रख श्रधंजलि भी अर्पित की गई।जानकारी देते हुए जिला बनाओ समिति  ने बताया की स्व.कैलाश जी की अधूरी इच्छा पूरी न होंने की टीस पूरे क्षेत्र में है।रामायण की पवित्र चोपाई के साथ जिले की घोषणा के बावजूद प्रशासनिक कार्यवाही शुरू न होना स्वर्गीय कैलाश जी जोशी का अपमान है।यदि सीएम 6 माह के अंदर प्रस्तावित बागली जिले की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू नही करते है तो आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।


वर्जन-

कोरोना की बड़ी चुनोती सरकार के सामने थी।इसलिए देर हो रही है।वरना बागली को जिला बनाना मेरी और सीएम साहब की प्राथमिकता है।पुनः सीएम से मुलाकात कर जनता की बात रखूंगा।बागली हर हाल में जिला बनेगा।

दीपक जोशी

पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन