व्यापारियों को जोड़कर सपा को जिताने का लिया संकल्प - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Monday, 12 July 2021

व्यापारियों को जोड़कर सपा को जिताने का लिया संकल्प



*कंचौसी,औरैया।* समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष टीम निरीक्षक डॉक्टर मनोज पोरवाल के नेतृत्व में जमौली स्थित बाबा ब्रम्हदेव मंदिर पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।इस मंडलीय सम्मेलन में सैकड़ों व्यापारियों और किसानों को जोड़कर शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यापार सभा के उपाध्यक्ष मनोज पोरवाल ने कहा कि भाजपा समाजवादियो को डरा धमकाकर और उनको निर्दोष ही जेलों में डालकर शासन कर रही है। जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरासर धांधली और लोकतंत्र की हत्या करके जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय संजय गर्ग के निर्देशानुसार भाजपा की दमन कारी नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर व्यापार सभा लोगो को सपा में जोड़ने का कार्य कर रही है, और आगामी 2022 में विधान सभा चुनाव समाजवादी पार्टी भाजपा को सबक सिखाने का कार्य करेगी।सपा नेत्री रेखा वर्मा ने महिला सशक्तिकरण के बारे में पूछे गए सवाल का उत्तर देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ सरेआम चीरहरण का कार्य किया जा रहा है, और पुलिस मूक दर्शक खड़ी होकर देखती रहती है। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई महंगी के कारण सभी वर्ग के लोग परेशान है। नोट बंदी के बाद से लगातार महगाईं बढ़ रही लेकिन सरकार झूठे ही विकास कराने के दावे कर रही लोगो के खाते में पंद्रह पंद्रह लाख रूपये आएंगे,वे कहां गए।इस मंडल सम्मेलन में कई दिग्गज सपा नेताओं ने जनता को संबोधित किया और विधान सभा चुनाव में सपा को जीतने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रधान गोपी चन्द यादव ने भरपूर सहयोग किया और एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।सभी सपा कार्य कर्ताओं ने बाबा ब्रम्हदेव का आशीर्वाद लिया और सपा की नीतियों को घर घर पहुंचाने का आह्वान किया।इस मंडल सम्मेलन में सपा व्यापार सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, डा० सुभाष गुप्ता, मंडल सचिव शिवम यादव, कुमुदकांत दीक्षित, सुधीर दुबे, कंचौसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष ताराचंद्र पोरवाल, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्ता, सत्य नारायण दुबे आदि नेताओ ने मंडलीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन