आरटीआई प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रईस रहमान सिद्दीकी ने भोगनीपुर में आम आदमी पार्टी के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष जय शंकर पांडे तथा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जय कृष्ण शुक्ल का किया स्वागत.
जिला अध्यक्ष आशुतोष पांडे के कार्यालय में दोनों प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष आगामी 13 जुलाई को राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी प्रभारी श्री संजय सिंह जी के कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करने पहुंचे। जय शंकर पांडे ने बताया की 1 माह तक चलने वाला सघन सदस्यता कार्यक्रम आम आदमी पार्टी बहुत ही गंभीरता से चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि जिसे भी आप सदस्य बनाएं उसे आप ईमानदारी से सदस्य बनाएं तथा उसे जानकारी दें कि वह आम आदमी पार्टी से जुड़ रहा है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक विधानसभा में 25000 सदस्य बनाने का तो है परंतु हम नंबर पूरा करने के प्रयास में किसी को गलत तरीके से जोड़े यह आम आदमी पार्टी की विचारधारा के अंतर्गत नहीं होगा।
विधि प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता जय कृष्ण शुक्ल ने बताया कि हर कार्यकर्ता के सामने जो भी जनता का कार्य ऐसा आता है जहां उन्हें विधि सहायता की आवश्यकता हो, आम आदमी पार्टी का विधि प्रकोष्ठ सहायता प्रदान करेगा।
उन्होंने बताया कि जल्द ही विधि प्रकोष्ठ के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कानपुर देहात में की जाएगी।
जिलाध्यक्ष आरटीआई एडवोकेट रईस अहमद सिद्दीकी ने बताया कि उनको जिम्मेदारी मिलते ही उन्होंने डीपीआरओ कार्यालय में आरटीआई दाखिल करके जानकारी मांगी है कि जिले में कितने सेक्रेटरी हैं उनका क्या कार्यकाल है और उनका हस्तांतरण एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए कब से नहीं किया गया। क्योंकि भ्रष्टाचार की पहली सीढ़ी सेक्रेटरी होता है और जिला अध्यक्ष कानपुर देहात में इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए उनसे आरटीआई दाखिल करने के लिए कहा। एडवोकेट रईस रहमान ने बताया कि जैसे ही सूचना प्राप्त होती है वैसे ही आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जिला स्तर पर आवाज उठाएगी। उन्होंने बताया कि सरकारी संसाधनों के रक्षक अधिकारी होते हैं और स्थानांतरण प्रक्रिया इन्हीं संसाधनों के संरक्षण के लिए अपनाई जाती है। देखने में आया है कि कई ग्राम सेक्रेटरी एक स्थान में वर्षों से टिके पड़े हैं। जब जिलाधिकारी से लेकर के वीडियो तक अन्य जिला प्रशासन के अधिकारी स्थानांतरण की प्रक्रिया से नियमित गुजरते हैं तो फिर यह सेक्रेटरी एक स्थान में कैसे रह जाते हैं? प्रधान तो भ्रष्ट बाद में होते हैं उससे पहले व्यस्तता की सीढ़ी का पहला पायदान यह सेक्रेटरी होते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे लखनऊ से आए एडवोकेट संजय पांडे, एडवोकेट प्रशांत प्रकाश, शमशेर कुरैशी अतुल कुमार अजमेरी इंद्र कुमार परशराम कृष्ण कुमार विपिन अवस्थी अजय भारद्वाज पूर्व प्रधान मऊ अतीक खान डॉक्टर सुधीर दिक्षित भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष पवन प्रजापति, महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला कठेरिया, एडवोकेट बृजभान सचान, मोहित शुक्ला नसीम डॉक्टर अहमद रेहान अली एडवोकेट इरफान अली शोएब कुरैशी शिशुपाल सिंह फेस रहमान रोहित सिंह यशवंत सिंह कमल सिंह अनवर अली मोहसिन कुरेशी अभिजीत अतुल कुमार संजय कुमार अग्निहोत्री

No comments:
Post a Comment