*औरैया।* माननीय जनपद न्यायाधीश औरैया दीपक स्वरूप सक्सेना के आदेशानुसार 10 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को निस्तारण करने पर विचार विमर्श के लिए परिवार न्यायालय की तीसरी प्री- ट्रायल बैठक संपन्न हुई।
उक्त बैठक की अध्यक्षता रनंजय कुमार वर्मा, प्रधान न्यायाधीश, न्यायालय द्वारा की गई। जिसमें उन्होंने लोक अदालत में लगाये गये वादों से संबंधित अधिवक्ताओं से मुकदमों को गहनता से समझा, और उन्हें निस्तारित करने के लिए आवश्यक कार्रववई करने के लिए दिशा निर्देश दिए। उपरोक्त बैठक में मुख्य रूप से रनंजय कुमार वर्मा प्रमुख न्यायाधीश परिवार न्यायालय, राजेश चौधरी अपर जिला जज प्रथम, तथा दिवाकर कुमार सचिव/नोडल अधिकारी लोक अदालत, जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया, एडवोकेट शिवम शर्मा, प्रदीप पोरवाल, कुलदीप, अशोक दुबे , प्रीति गुप्ता , रज्जन त्रिपाठी , अभिषेक शुक्ला , सत्यवेंद्र स्वरूप दीक्षित , कार्यालय प्रभारी ऋषभ पोरवाल व दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment