मुख्य विकास अधिकारी ने वृक्षारोपण समिति की समीक्षा, दिए निर्देश - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Saturday, 3 July 2021

मुख्य विकास अधिकारी ने वृक्षारोपण समिति की समीक्षा, दिए निर्देश

 कानपुर देहात

*वृक्षारोपण कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण रखे*



*क्वीक कैप्चर एप्प के माध्यम से फोटो अपलोड करने के साथ-साथ जियों टैगिंग किया जाना भी अतिआवश्यक:-सीडीओ*


कानपुर देहात 



मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने विकास भवन कार्यालय में जिला वृक्षरोपण समिति के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कल दिनांक 04 जुलाई 2021 को जनपद में होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य विकस अधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चार जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण की समस्त व्यवस्थायें दुरस्त कर ले, सभी विभाग पौधों की उठान समय से कर ले तथा गढ्ढों की खुदान शत प्रतिशत हो जाये तथा भ्रमण कर देख भी ले। उन्होंने कहा कि जो क्वीक कैप्चर एप में फोटो अपलोड करनी है उसको फोटो अपलोड कर देख ले, तथा किसी प्रकार की कोई लापरवाही न की जाये। उन्होने सम्बंधित अधिकारीयों को निर्देशित किया कि जो चार जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण की रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है उसकी तैयारी पहले से ही कर ले तथा कैसे भेजनी है इसकी भी जानकारी रखे तथा समय से रिपोर्टिंग की जाये। वहीं उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण होने के बाद जियो टैगिंग भी अनिवार्य रूप से की जाये सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृक्षारोपण हेतु गढ्ढों की खुदान शत प्रतिशत की जाये तथा सभी सम्बन्धित अधिकारी भ्रमण कर गढ्ढों को देख भी ले, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी।


बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला वनाधिकारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।


संवाददाता सुनील कुशवाहा

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन