जिले में १२ जुलाई से चलेगा फाइलेरिया ‘आईडीए’ अभियान - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Monday, 5 July 2021

जिले में १२ जुलाई से चलेगा फाइलेरिया ‘आईडीए’ अभियान

फाइलेरिया रोधी दवा खाने के लिए धर्म गुरुओं ने की अपील



VaranAsi : जिले में संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत १२ जुलाई से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ‘आईडीए’ की शुरुआत की जाएगी। यह अभियान २६ जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत जनपदवासियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी। यह दवा स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने समक्ष रहकर खिलाएँगे। यह दवा पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इसके सेवन से किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य हानि नहीं होगी। इसके लिए डबल्यूएचओ, पाथ, पीसीआई द्वारा जन समुदाय को जागरूक किया जा रहा है जिससे वह इसके लिए आगे आएं और फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में अपना सहयोग करें। इसके साथ ही चौराहों पर लगे डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर भी फाइलेरिया से संबन्धित जन जागरूकता के संदेश प्रदर्शित किए जा रहे हैं। शनिवार को शहरी पीएचसी के अंतर्गत जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया जिसमें आशा कार्यकर्ताओं व प्रभारी चिकित्साधिकारी 【एमओआईसी】 द्वारा नारा ‘हम सबने ठाना है, फाइलेरिया मुक्त बनारस बनाना है’ लगाया गया ।   


__इसी क्रम में धर्म गुरुओं_ द्वारा भी अपील की जा रही है। फादर सुनील ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपील की है । उन्होने अपील में कहा कि जिले में १२ से २६ जुलाई तक फाइलेरिया से बचाव के लिए एक विशेष अभियान आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम में आप सभी लोग फाइलेरिया की दवा आइवेर्मेक्टिन / एल्बेण्डाज़ोल / डाई एथाईल कार्बामाईजीन 【डीईसी】 की खुराक लें, जिससे आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे । यह दवा घर-घर पहुँचने का प्रयास किया जा रहा है। कृपया दवा जरूर खाएं और इस राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाएं । 


__इसके साथ ही मुफ़्तीय-ए-बनारस के_ मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने मुस्लिम भाइयों व बहनों से अपील की है । उन्होने कहा – स्वास्थ्य एक ऐसी नेमत है कि दुनिया की कोई नेमत इसका मुक़ाबला नहीं कर सकती है। इस नेमत की कद्र उसी वक्त मालूम होती है जब ये छीन ली जाती है । इसीलिए कहा गया है की जीते जी हमेशा अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए और ऐसी उन तमाम चीजों से बचना चाहिए जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों । ऐसा भी नहीं है कि जब बीमारी आने पाये इसके लिए भी इलाज होना चाहिए । जैसे एक बीमारी फाइलेरिया है जो कि एक लाइलाज बीमारी है । इसका कोई सफल इलाज नहीं है । इस बीमारी से बचाव के लिए वर्ष में एक बार दवा खाना जरूरी है। इसके लिए सरकार की ओर से कार्यक्रम चलाकर हर एक व्यक्ति को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए उन्होने अपील की है कि सरकार के इस अभियान में भाग लें और इसे कामयाब बनाएं । अपने स्वास्थ्य का हमेशा ख्याल रखें ।

पीसीआई की जिला समन्वयक_ सरिता मिश्रा ने कहा कि यह दवा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को नहीं दी जानी है । आईडीए की दवा उम्र व लंबाई के अनुसार सभी को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के समक्ष खिलाई जाएगी ।।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन