सुयोग्य चिकित्सकों की मौजूदगी में श्री गोपाल वाटिका आश्रम में लगेगा शिविर
*औरैया।* समस्त जनमानस को सूचित किया जाता है कि श्री गोपाल सेवा संस्थान के सौजन्य से महावीर गंज स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में विगत दिनों की भांति निःशुल्क एलोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं होम्यो चिकित्सा, शिविर का आयोजन सोमवार यानि आज किया जाएगा। जिसमें सुयोग्य चिकित्सक मौजूद रहेंगे जरूरतमंद लोग शिविर में आकर निःशुल्क जांच कराते हुए लाभ ले सकते हैं।
आप को बताते चले कि 05 जुलाई 2021 दिन सोमवार को श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में सुयोग्य चिकित्सकों की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा। जिसमें डॉ० एस०एन० दुबे (कन्नौज) एलोपैथिक, डॉ० ओमवीर (आरती होम्यो हॉल आवास विकास औरैया) डॉ० संजय गुप्ता इटावा आयुर्वेदिक व मुख्य स्वास्थ्य सलाहकार शिवा मिश्रा औरैया (भगवत गीता प्रमोटर) के द्वारा औरैया एवं अंतर्जनपदीय स्वास्थ्य प्रभावित लोगों को परामर्श के साथ उनके स्वास्थ्य की जांच दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक की जाएगी। इस निःशुल्क एलोपैथिक , आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में आकर जरूरतमंद जांच कराकर लाभ ले सकते हैं। उपरोक्त आशय कि संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल , प्रदेश सचिव /प्रबंधक मधुर पोरवाल , प्रदेश महामंत्री गौरव कुमार पोरवाल ने बताया कि स्वास्थ्य की जांच विशेष प्रकार की मशीनों के द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली से भी एक जेंट्स तथा एक महिला चिकित्सक स्वास्थ्य जांच के लिए अतिशीघ्र आने लगेंगे। इस संबंध में उपरोक्त चिकित्सकों से वार्ता हो चुकी है। शिविर में संस्थान के पदाधिकारी गण महिला जिलाध्यक्ष पूनम पोरवाल, महिला नगर अध्यक्ष दीपा पोरवाल, युवा जिलाध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, युवा नगर अध्यक्ष श्यामू अवस्थी, भगवताचार्य उमाकांत महाराज , भगवताचार्या राजरानी , संस्था के महंत नंदू तिवारी के अलावा प्रदेश मीडिया प्रभारी, जिला मीडिया प्रभारी, नगर मीडिया प्रभारी व राघवेंद्र वर्मा आदि संस्थान के सभी लोगों के सहयोग से शिविर को निष्ठा के साथ चलाया जाएगा। अंत में संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री पोरवाल ने स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जरूरतमंद लोगों के अलावा समस्त मीडिया बंधुओं से कार्यक्रम में आकर सहयोग करने तथा सफल बनाने की पुरजोर अपील करते हुए कहा कि जनहित में अपना सहयोग अवश्य प्रदान करें।

No comments:
Post a Comment