सिंगर विनीत तिवारी का नया दर्द भरा वीडियो सांग "घुमलु पहिन के" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज़ - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Monday, 12 July 2021

सिंगर विनीत तिवारी का नया दर्द भरा वीडियो सांग "घुमलु पहिन के" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज़

 


भोजपुरी के उभरते हुए चॉकलेटी स्टार सिंगर विनीत तिवारी का नया दर्द भरा वीडियो सांग "घुमलु पहिन के" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज होते ही छा गया है। कुछ ही घन्टे में सांग को काफी व्यूज मिल रहे हैं। विनीत तिवारी अपने फैन्स के लिए यह जबरदस्त सांग लेकर आए हैं जिसे यूटयूब पर खूब देखा जा रहा है। इस गाने में क्वालिटी का पूरा ध्यान रखा गया है। इस सांग को देखकर उनके फैन्स न सिर्फ इसे लाइक कर रहे हैं बल्कि इसे खूब शेयर भी किया जा रहा है। गाने की खूबसूरती के बारे में खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं। 

Link -

https://youtu.be/YBohOzeSUGc


 बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत कुछ दिन पहले ही इसका ऑडियो आउट किया गया था जिसे ऑडिएंस ने काफी सराहा था और अब इसके वीडियो को बेपनाह लाइक्स मिल रहे हैं। गाने में विनीत तिवारी और उनकी ऎक्ट्रेस के बीच गजब केमिस्ट्री दिख रही है।

गौरतलब है कि विनीत तिवारी का नाम भोजपूरी के ऐसे सिंगर ऎक्टर के रूप में उभर कर सामने आया है जो कुछ हटकर कॉन्सेप्ट पर गाने लेकर आते हैं और सम्भवतः यही वजह है कि दर्शक उनके गीतों को खूब लाइक करते हैं। उनका यह नया गाना भी एक अलग ही स्टोरीलाइन पर बेस्ड है।

इस दर्द भरे गीत को विनीत तिवारी ने गाया है। गीत के लिरिक्स अखिलेश बाबा ने लिखे हैं जबकि संगीत राज गाजीपुरी का है। 

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत गाने के बोल बेहद प्यारे लिखे गए हैं "हमार खाना खात रहलु छीन के, याद कर ला बतिया कुंवारा वाला दिन के, देते रहीं कीन के तो घुमलु पहिन के।" 

विनीत तिवारी की आवाज़ का जादू दर्शकों का मन मोह रहा है। वीडियो को मिल रहे रिस्पॉन्स से विनीत तिवारी बेहद उत्साहित हैं। गाने में भोजपुरी भाषा और भोजपुरी गीत की परम्परा का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन